फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers facing problems due to non-payment of sugarcane: Dharmendra Malik

गन्ना भुगतान नहीं होने से परेशानी झेल रहे किसान : धर्मेंद्र मलिक

Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers facing problems due to non-payment of sugarcane: Dharmendra Malik
गन्ना आयुक्त को मांगपत्र सौंपते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- प्रमुख सचिव संजय आर भूसरेड्डी से लखनऊ में मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर प्रमुख सचिव गन्ना व चीनी उद्योग संजय भूसररेड्डी से लखनऊ में मुलाकात की। संगठन ने कहा कि भुगतान न होने के कारण किसान गन्ना, बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का नही ले पा रहे हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि प्रमुख सचिव गन्ना संजय भूसररेड्डी से मिलकर गन्ना भुगतान की मांग करते हुए कहा कि कुछ चीनी मिलों के समूह व चीनी मिल किसानों का आधा भुगतान भी नही कर पाए हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। प्रदेश में मिलों की क्षमता वृद्धि ,नई चीनी मिलों की स्थापना न होने के कारण किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, हालांकि प्रदेश में कई चीनी मिलों की क्षमता वृद्धि की जा चुकी है। प्रदेश में नई चीनी मिलों को लगाए जाने की जरूरत है। जिससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त ने बिजली के भुगतान से बजाज चीनी मिल के भुगतान कराने व अन्य मिलों पर सख्ती करने का आश्वासन दिया। बिजनौर की नजीबाबाद व मुजफ्फरनगर की मोरना मिल की क्षमता वृद्धि के साथ साथ कोजन, डिस्टरली की स्थापना जल्द से जल्द किए जाने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, दीपक तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed