फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers encircle the Lekhpal office

किसानों ने लेखपाल दफ्तर का किया घिराव

Sun, 24 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers encircle the Lekhpal office
किसानों ने लेखपाल दफ्तर का किया घेराव
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल में किसान से हिस्सा प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर किसान से अवैध वसूली की मांग पर भाकियू ने जमकर हंगामा किया। चरथावल स्थित लेखपाल दफ्तर पर लेखपाल कार्यालय पर मौजूद लेखपालों और नायाब तहसीलदार की गाड़ी का घेराव किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शनिवार को एक लेखपाल ने हिस्सा प्रमाण पत्र लेने आए किसान से सुविधा शुल्क की मांग कर दी। पीड़ित किसान ने ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर को यह जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लेखपाल से बातचीत की। आरोप है कि लेखपाल ने किसान नेता के साथ उचित व्यवहार नहीं किया। इस पर गुस्साए ब्लॉक अध्यक्ष ने चरथावल स्थित लेखपाल कार्यालय पर आ धमके और धरना चालू कर दिया। खबर लगने पर काफी किसान मौके पर आ गए। लेखपाल की कार्यप्रणाली को लेकर हंगामा किया। नायब तहसीलदार व एसओ सूबे सिंह यादव मौके पर पहुंचे। ब्लॉक अध्यक्ष से बातचीत की, लेकिन बातचीत से कोई हल न निकला। इसी बीच वहां पर भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लटियान और युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुंडीर टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने किसानों ने नायब तहसीलदार की गाड़ी का घेराव किया। नायब तहसीलदार ने किसानों को कार्य करने का भरोसा दिया। प्रदर्शनकारियों में बॉबी त्यागी, राजेंद्र सिंह, बंटू त्यागी, संजीव चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed