फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers did not allow work to start in Jat Nangla, Mahapanchayat on December 17

Muzaffarnagar News: जट नंगला में किसानों ने शुरू नहीं होने दिया काम, 17 दिसंबर को महापंचायत

Thu, 15 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not allow work to start in Jat Nangla, Mahapanchayat on December 17
मुजफ्फरनगर के जटनंगला में रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य रूकवाकर धरना देते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- धरने पर बैठे किसानों की दो टूक, मुआवजा मिलने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

- जटनंगला में रेल कॉरिडोर पर चल रहे धरने में शामिल हुई महिलाएं
- काम ठप होने के कारण तीसरे दिन भी कंपनी के वाहन खड़े रहे खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल/रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर)। ईस्टर्न डेडिकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण बृहस्पतिवार को भी बंद रहा। किसानों ने एलान किया कि मुआवजा मिलने तक धरना जारी रहेगा। 17 दिसंबर को महापंचायत करने का ऐलान किया।
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में नंगला जट में दिनभर किसान जमा रहे। किसानों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा प्रशासन किसानों पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास न करे। इस बार किसान बिना मुआवजे की रकम मिले धरने से नहीं उठेंगे और मौके पर काम नहीं करने दिया जाएगा। यदि प्रशासन जबरन कार्य शुरू कराने का प्रयास करेगा तो भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले बड़ी संख्या जिले भर के किसान गिरफ्तारियां देंगे।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बावजूद किसानों का ट्रैक पर धरना रात-दिन जारी रहा। किसानों ने 17 दिंसबर को धरना स्थल पर बड़ी पंचायत करने की घोषणा की। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक भी किसानों की शामिल होंगे। इस मौके पर नीरज पहलवान, युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, तहसील अध्यक्ष सुधीर पंवार, सदर ब्लॉक अध्यक्ष परवेंद्र रावल, शाहबाज, नौशाद बालियान, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मयंक त्यागी एवं मंडल महासिचव विपिन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा, नहीं छोड़ेंगी अपना हक
किसानों के धरने के बीच मुआवजे की मांग के लिए महिलाएं भी पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि अपने हक को नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार को जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

खड़े रहे वाहन, अधिकारी वापस लौटे
भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले यहां बृहस्पतिवार को किसान डटे रहे। दिनभर निर्माणाधीन मार्ग पर ठेकेदार कंपनी के वाहन खड़े रहे। सुबह कंपनी के अधिकारी पहुंचे, लेकिन किसानों का रुख देखकर वापस लौट गए।

जटनगला में रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य रूकवाकर धरना देते किसान

जटनगला में रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य रूकवाकर धरना देते किसान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed