{"_id":"6009c5f08ebc3e31f35a78b4","slug":"farmers-created-uproar-at-morna-kisan-mela-khatauli-news-mrt521681634","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना किसान मेले में भाकियू ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना किसान मेले में भाकियू ने हंगामा किया
विज्ञापन
मोरना में किसान मेले में काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
मोरना किसान मेले में भाकियू ने हंगामा किया
मोरना (मुजफ्फरनगर)। विकास खंड मोरना में आयोजित किसान मेले में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को पंडाल में हंगामा करने से रोके जाने पर पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाते हुए विकास के दावों को खोखला बताया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर हिटलरशाही रवैया अपनाने और दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए किसानों की मौत का जिम्मेदार ठहराया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी।
बृहस्पतिवार को किसान कल्याण मिशन योजना के तहत किसान मेला, किसान सम्मान एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन मोरना विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ होते ही भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव योगेश शर्मा, जिला महामंत्री सर्वेन्द्र राठी और रालोद के जिला उपाध्यक्ष बिन्नु राठी के नेतृत्व में बिटटू प्रधान, हवा सिंह, सतबीर बाबा, राहुल त्यागी, संजू चौधरी, कल्लू ठाकुर, प्रदीप त्यागी, मोहन, सरदार पलविंद्र, चीमा, सरदार अमीर सिंह, अशोक चौधरी, रमन त्यागी, पिंदर, प्रविंद्र, अनुज, कप्तान, अंकित आदि कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते और भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाते हुए पंडाल में पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मुख्य अतिथि नमामि गंगे संयोजक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल पर तीखे व्यंग कसे। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर मंच के सामने जमीन पर बैठ गए। इस मौके पर सीओ भोपा सतेंद्र तिवारी व थाना प्रभारी भोपा सूबे सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर सीडीओ आलोक यादव व सीओ जानसठ शकील अहमद ने मौके पर पहुंच मामले का संज्ञान लेते हुए आला अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों के समझाने पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
मेले में वैज्ञानिकों ने जानकारी दी
नमामि गंगे सदस्य डॉक्टर वीरपाल ने बताया कि कृषि मेले में लगाए गऐ स्टॉलों से किसान जानकारी करने के लिए आए हुए थे। कृषि वैज्ञानिकों ने आय दुगुनी करने के लिए, फसलों को सुरक्षित व संरक्षित रखने व खाद, कीटनाशक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के दो हजार रुपये नहीं आए हैं। उन किसानों के खातों को सही किया जा रहा है। डॉक्टर वीरपाल ने पुरकाजी ब्लॉक से बस द्वारा लाए गए किसानों को पैसे का लालच देकर भीड़ जुटाने के आरोपों को निराधार बताया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि केंद्र सरकार जानकारी देने के लिए कृषि मेलों का आयोजन कर रही है। कृषि मेले में किसानों को खेतीबाड़ी, पशु पालन, कृषि यंत्रों सहित गन्ने की अगेती प्रजाति सीओ-0118 के बारे में बताया। मेले में उद्यान विभाग, पीएनबी, आजीविका मिशन आंगनबाड़ी केंद्र मोरना, समाज कल्याण विभाग व पंचायती राज विभाग, सहकारी समिति मोरना, राकेश जैविक समूह व गंगा जैविक समूह, खाद्यान्न रसद विभाग मंडी समिति मोरना, गन्ना विकास परिषद मोरना आदि सहित दर्जनों स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर बीडीओ मोरना प्रभात श्रीवास्तव, डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर संजीव, सोमपाल, मदनपाल, अरुण व राजीव लांबा आदि ने विचार रखे।