फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers are suffering from fake cases and electricity corporation: Tikait

फर्जी मुकदमे और विद्युत निगम से पीड़ित हैं किसान : टिकैत

Mon, 23 Oct 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers are suffering from fake cases and electricity corporation: Tikait
भाकियू नेता राकेश ​ टिकैत। संवाद
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिले का किसान फर्जी मुकदमों और विद्युत निगम से पीड़ित है। विद्युत निगम परेशान कर रहा है। किसान दिवस को धीरे-धीरे बंद कर दिया गया। हर महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस होना चाहिए, उससे जिमा स्तर पर ही काफी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को सरकुलर रोड स्थित आवास पर भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर आंदोलन होगा। इसको लेकर जिलेभर से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। किसान अपने ट्रैक्टर के माध्यम से एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि पिछले पांच माह से गन्ना भुगतान को लेकर बुढ़ाना की भैंसाना मिल पर धरना प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा चौदह दिन से डीसीओ कार्यालय पर भी धरना चल रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया। अगर पहले क्रय केंद्र लगना होता था, तो उसे जिले स्तर के अधिकारी ही लगा दिया करते थे। आज अगर रास्ते की समस्या के कारण कहीं पर क्रय केंद्र लगना है, तो वह लखनऊ से होगा। दस साल पुराने ट्रैक्टर की भी बड़ी समस्या हैं। उन्होंने कहा कि इन्ही सब मुद्दों को लेकर सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डीसीओ को धरने में बैठाकर मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन का जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर 14वें दिन भी धरना जारी रहा। भाकियू पदाधिकारियों ने डीसीओ संजय सिसोदिया को धरने के बीच बैठाकर गन्ना भुगतान को लेकर जवाब मांगा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत शामिल होंगे।


भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि धरने के 14वें दिन डीसीओ संजय सिसोदिया अपने कार्यालय पर पहुंचे थे। तभी उन्हें धरने में किसानों के बीच बैठाकर जवाब मांगा गया। उन्होंने कहा कि डीसीओ ने किसानों के किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लखनऊ में समस्या रखने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ दिया। करीब एक घंटे तक डीसीओ को धरने के बीच बैठाए रखा। उन्होंने कहा कि सोमवार को बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल होंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं से भी अधिक संख्या में पहुंचने के आह्वान किया गया है।
इस मौके पर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, भाकियू नगराध्यक्ष गुलबहार राव, विकास शर्मा, अंकुर राठी, साजिद मलिक, साहिल खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed