फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer will get benefit on timely deposit of loan

समय पर ऋण जमा करने पर किसान को मिलेगा लाभ

Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer will get benefit on timely deposit of loan
बुढ़ाना में किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक को संबोधित करते समिति के चेयरमैन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
समय पर ऋण जमा करने पर किसान को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना की बैठक में समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने कहा कि समय पर ऋण जमा करने वाले किसान को ब्याज में छूट का लाभ मिलेगा। बैठक में उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को लाभांश वितरण की घोषणा की।
किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना की शनिवार को सामान्य निकाय की बैठक हुई। जिसमें सुरेंद्र ने किसानों से समय पर समिति का ऋण अदा करने की अपील की। किसानों के सामने समिति की आय-व्यय की जानकारी दी। कहा कि रबी की फसल की बुआई के लिए डीएपी समिति में मंगाया जा रहा है। समिति की एमडी रवीता देवी ने संतुलन पत्र व बकाया वसूली के बारे में जानकारी दी। किसानों के सामने संतुलन पत्र व वसूली पत्र पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

समिति के लिए मल्टी सर्विस सेंटर/कीटनाशक केंद्र की शासन द्वारा स्वीकृति मिल गई है। मौके पर समिति के सभी सदस्यों को पांच-पांच प्रतिशत लाभांश वितरण की घोषणा की गई। मौके पर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर दिनेश बालियान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुबोध त्यागी, बिंदर सिंह, पुष्पेंद्र त्यागी, यशपाल सिंह व राजेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed