फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer's movement: Bhakiyu captured the railway track, stopped the train

किसान आंदोलन : भाकियू का रेलवे ट्रेक पर कब्जा, ट्रेन रोकी

Mon, 18 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer's movement: Bhakiyu captured the railway track, stopped the train
मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर जाते ट्रेन के यात्री - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जनपद में रेल रोको आंदोलन किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर में अमृतसर से दिल्ली जा रही जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस को करीब पांच घंटे तक रोके रखा। खतौली और रोहाना स्टेशन पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना, प्रदर्शन किया, मगर यहां ट्रेन नहीं आने से ट्रेन नहीं रोकी गई। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ऋषिकेष से कोच्चि जा रहे कोच्चिवल्ली ट्रेन पांच घंटे तक खड़ी रही। किसान आंदोलन के चलते स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। ट्रेन रोके जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंसूरपुर। भाकियू कार्यकर्ता सुबह साढे दस बजे मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। अमृतसर से दिल्ली जा रही जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को 10:38 बजे मंसूरपुर स्टेशन पर रोक लिया। धरना, प्रदर्शन शुरु कर दिया किया। पूर्व प्रदेश सचिव चांदवीर फौजी, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, संजीव राठी, टीटू राठी ,नीरज पहलवान, अंकित राठी मांगेराम त्यागी, नवीन राठी, विजेंद्र बालियान, विकास बालियान ,पंकज राठी ,एहसान त्यागी अंतरवीर, मोनू पंवार आदि ने संबोधित किया। 2:15 बजे एडीएम प्रशासन अमित कुमार को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। ट्रेन 3:54 पर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इस दौरान स्टेशन पर काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

यात्री रहे परेशान, रेल छोड़ बसों से गए
मंसूरपुर। स्टेशन पर ट्रेन रुकने के कारण अपने गंतव्य की ओर जा रहे यात्री काफी परेशान रहे। अधिकतर यात्री ट्रेन से उतर कर सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। अंबाला के यात्री अजय कुमार ,तीरथ, सुरेंद्र ने बताया कि वे मेरठ से सामान लेने जा रहे हैं। अंबाला के हर्ष त्यागी तथा उसकी माता शशि त्यागी ने बताया कि उन्हें दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर इंदौर जाना है। अंबाला के दीपक ने बताया कि वे सामान लेने लेने के लिए मोदीनगर जा रहे हैं। महिपाल सहारनपुर से मेरठ जा रहे थे। सहारनुपर के ही राजकुमार दिल्ली रिश्तेदार मरीज को देखने जा रहे हैं। अंबाला निवासी छात्रा शालू का कहना था कि उसे दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर हैदराबाद जाना है। सब यात्री ट्रेन छोड़ कर बसों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रेन में बैठे यात्रियों को केले तथा चने वितरित किए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमें यात्रियों के साथ सहानुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री के कमेंट पर भड़के कार्यकर्ता
मंसूरपुर। एक यात्री ने किसानों पर कमेंट करने शुरू कर दिए, उसका कहना था कि किसान ट्रेन रोककर यात्रियों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। इस पर भाकियू नेता संजीव राठी यात्री से काफी नोकझोंक हुई, मामला बढ़ता देख एसआई रोहित कुमार ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
कुछ लोगों ने की यात्रियों की मदद
मंसूरपुर। ट्रेन से उतरकर जब कुछ यात्री अपना सामान लेकर जा रहे थे तो मंसूरपुर के युवक राजा तथा मोनू ने यात्रियों का सामान उठाकर उनकी मदद की।
खतौली स्टेशन पर किसानों का धरना
खतौली। बारिश के बावजूद भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने खतौली स्टेशन पर धरना, प्रदर्शन किया। यहां पर कोई ट्रेन नहीं आई, जिस कारण यहां किसान ट्रेन नहीं रोक सके। सुबह साढे दस बजे से शाम चार बजे तक किसान यहां धरने प्रदर्शन में मौजूद रहे। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्णीय, सीओ राकेश सिंह, एसडीएम जीत सिंह भारी पुलिस फोर्स समेत मौजूद रहे। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, राकेश चौधरी ने एसडीएम के पीएम मोदी के नाम ज्ञापन दिया। धरने की अध्यक्षता जयप्रकाश शास्त्री तथा संचालान राकेश चौधरी एवं रोशन पंड़ित ने किया। विदेश मोतला, जोगिंदर सिंह, विकास चौधरी, अनुज चौधरी, प्रमोद अहलावत, केपी भैंसी, विजयपाल, कपिल सोम, राहुल अहलावत, विशाल अहलावत, भरतवीर आर्य, भोपाल मोतला, राहुल मोतला, सुमित मोतला, दीपक, सुमित, राहुल, चंचल आदि मौजूद रहे।

रोहाना में भी किसान ट्रेक पर बैठे
रोहाना। किसानों ने रेलवे स्टेशन पर धरना देकर प्रदर्शन किया। पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही। किसानों ने रोहाना कलां स्टेशन पर पहुंच कर करीब पांच घंटे तक धरना दिया। ट्रैक कब्जा कर किसान बैठे रहे। यहां कोई ट्रेन नहीं आई। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा पुलिस बल समेत तैनात रहे। धरना स्थल पर संजीव भारद्वाज, राजू पिनना, आशीष, बॉबी त्यागी, संजय त्यागी, शाहिद, अकरम, मोनू उपदेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed