फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer s brother in law and nephew strangled to death in Khatauli Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: जमीनी विवाद में की गई रामबीर की हत्या, पत्नी के भाई और भतीजे ने पहले पी शराब, फिर दबा दिया गला

Fri, 07 Oct 2022 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खतौली (मुजफ्फरनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, खतौली (मुजफ्फरनगर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Oct 2022 09:28 PM IST
सार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मृतक की बाइक और मोबाइल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि किसान की हत्या जमीन के विवाद को लेकर की गई है। 

विज्ञापन
Farmer s brother in law and nephew strangled to death in Khatauli Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली इलाके में किसान रामबीर की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे मृतक की बाइक और मोबाइल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि किसान की हत्या जमीन के विवाद को लेकर की गई है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार को गांव राजपुर कला निवासी 43 वर्षीय रामबीर की हत्या के आरोप में उसके साला धर्मराज निवासी खानपुर खतौली और साली के लड़के मोनू निवासी सिकरोड़ गाजियाबाद और छोटू निवासी पिलौना थाना फलावदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धर्मराज उर्फ रजनीश व मोनू को फलावदा रोड जावन के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह तीनों तिसंग अड्डे पर बैठकर शराब पी रहे थे। वहीं से फोन कर रामबीर को बुलाया था। शराब पीने के बाद खतौली आकर कुछ खाने पीने की बात हुई। इसी बीच उनकी जमीन को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोपियों ने बताया कि रामबीर के पास 20 बीघा जमीन थी, जिसमें से 15 बीघा जमीन बेच चुका था। पांच बीघा जमीन को भी वह बेचना चाहता था। जिसे बेचने के लिए सब मना कर रहे थे। जब वह गांव रसूलपुर कलौरा के जंगल में पहुंचे तो रामबीर की बाइक का तेल खत्म हो गया था। वहीं पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और वापस बहन के यहां गांव चले गए थे। पुलिस ने दोनों हत्यारों का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed