फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer Kumbh in Prayag from today

प्रयागराज में किसान कुंभ आज से

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer Kumbh in Prayag from today
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में बृहस्पतिवार से भारतीय किसान यूनियन का तीन दिवसीय वार्षिक किसान कुंभ का आयोजन शुरू हो रहा है। जिसमें किसानों के मुद्दे उठाए जाएंगे। किसान कुंभ में भाग लेने के लिए बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता नौचंदी समेत अन्य ट्रेनों से प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर स्टेशन से भाकियू अध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में किसान और भाकियू कार्यकर्ता नौचंदी ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार से 18 जनवरी तक प्रयागराज में तीन दिवसीय वार्षिक किसान कुंभ होगा। जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित उत्तर भारत के सभी प्रदेशों के किसान शामिल होंगे। कुंभ में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सहित सभी राष्ट्रीय एवं जनपदीय स्तर के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। पहले दिन कुंभ में पूर्व में किए गए आंदोलन की समीक्षा एवं संगठन पर चर्चा होगी। 17 जनवरी को भविष्य में मुद्दों पर रणनीति तय की जाएगी। 18 जनवरी को किसान पंचायत होगी। जिसमें भविष्य में किए जाने वाले आंदोलन की घोषणा की जाएगी। प्रयागराज में कुंभ का आयोजन संगम तट पर परेड ग्राउंड में किया जाएगा। चौधरी नरेश टिकैत मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed