फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer is God, one who keeps him happy will never be sad: Poorna Singh

किसान भगवान है, इसे खुश रखने वाला कभी दु:खी नहीं होगा:पूर्ण सिंह

Sun, 15 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer is God, one who keeps him happy will never be sad: Poorna Singh
पुरकाजी। पुरकाजी के गांव भैसानी में शनिवार को गौरव त्यागी के घेर में किसान मजदूर संगठन की तरफ से एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि सरकार हमें भिखारी बनाना चाहती है। किसानों को छह हजार रुपये देकर उन पर एहसान कर रही है। हम लोग हर चीज पर टैक्स देते हैं। मगर सरकार कृषि यंत्रों पर सबसे ज्यादा टैक्स लगाकर किसानों का उत्पीड़न करना चाहती है।किसान भगवान है, इसे जो खुश रखेगा वह कभी दु:खी नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सभी पार्टियां किसानों के हित की बातें करती हैं। हजारों घोषणाएं करती हैं, जो वोट लेने का एक फंडा है। किसानों व मजदूरों को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। अगर सरकार कोई नियम बनाती है, कोई संकल्प पत्र जारी करती है तो उसे लागू भी करना चाहिए। मगर घोषणाएं लागू नहीं हो पाती हैं। किसान पर पांच हजार का बिजली बिल हो जाए तो उसकी बिजली काट दी जाती है। मगर नेताओं और डीएम व अन्य अधिकारियों के घरों के बिल जमा नहीं होते फिर भी उनकी बिजली चालू रहती है। सरकार को किसानों को सिंचाई के लिए फ्री में बिजली देनी चाहिए। जब सांसद व विधायकों को पेंशन दी जाती है तो किसान भी पेंशन का हकदार है। मगर किसान को कोई पेंशन नहीं मिलती है। इसलिए हमें अपने हित के लिए लड़ना पड़ेगा। पंचायत में उन्होंने गौरव त्यागी को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर संगठन को मजबूत करने को कहा। पंचायत को अन्नू मलिक, दीपक सोम, ललित राणा आदि ने भी संबोधित किया। पंचायत में ग्राम प्रधान पति नवीन त्यागी, दुष्यंत त्यागी, धर्मवीर त्यागी, सन्नी त्यागी, अमन त्यागी, अश्वनी त्यागी, प्रमोद त्यागी, ऋषिपाल, बिटटू दिवान, ब्रजपाल त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवेश त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed