{"_id":"68c71ce1e6fad1030e080bc4","slug":"farmer-extracting-sand-in-banganga-goes-missing-feared-to-have-been-dragged-away-by-a-crocodile-muzaffarnagar-news-c-14-1-mbd1011-976207-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाणगंगा में बालू निकाल रहा किसान लापता, मगरमच्छ के खींचकर ले जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाणगंगा में बालू निकाल रहा किसान लापता, मगरमच्छ के खींचकर ले जाने की आशंका
Mon, 15 Sep 2025 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
मजलिसपुर तौफीर गंगा नदी में लापता चंद्रबोस को बोट द्वारा तलाशने में जुटी गोताखोर टीम। संवाद
मोरना । बाणगंगा नदी में बालू निकाल रहा गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी किसान चंद्र बोस सैनी लापता हो गया। ग्रामीणों ने उसको मगरमच्छ द्वारा खींचकर ले जाने की आशंका जताई है। पूरे दिन तलाश करने के बाद रेसक्यू ऑपरेशन अंधेरा होने पर रोक दिया गया।
मजलिसपुर तौफीर में चंद्र बोस सैनी (45) पांच बीघा भूमि का किसान है। वह गंगा नदी से रेत निकालकर बेचने का काम करता है। रविवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह गांव के ही विनोद व अरुण के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर बाणगंगा नदी में भैंसा बुग्गी से बालू निकाल रहा था।
अरुण व विनोद ने पुलिस को बताया कि चंद्रबोस नदी के बीच बुग्गी में रेत भर रहा था। वे दोनों भी कुछ दूरी पर रेत भर रहे थे। अचानक चंद्र बोस लापता हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ ने नदी में तलाश किया। ग्राम प्रधान योगेश कुमार चौहान ने बताया कि नदी में कई बड़े मगरमच्छ हैं, जिनमें एक बहुत विशाल है। आशंका जताई है कि मगरमच्छ उसे खींच ले गया।
विज्ञापन
सीओ देवव्रत वाजपेई ने बताया कि अंधेरा होने के कारण तलाश करने का अभियान रोक दिया गया है। सोमवार (आज) को सुबह दोबारा तलाश शुरू की जाएगी।