फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer dies under suspicious circumstances in Bhurakhurd

किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances in Bhurakhurd
किसान की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव भौराखुर्द में खेत पर पानी चलाने गए किसान का शव पास के खेत में पड़ा मिला। किसान के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने हादसे में मौत की संभावना व्यक्त की है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।

भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव भौराखुर्द निवासी किसान सुखपाल सिंह (55) सोमवार रात घर से खाना खाकर खेत पर पानी चलाने व फसल की रखवाली करने के लिए गया था। मंगलवार सुबह तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान सुखपाल सिंह का शव पास ही स्थित अनूप सिंह के खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया सुखपाल के चेहरे पर चोट के निशान हैं। संभावना है कि देर रात किसी आवारा पशु ने किसान को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सुखपाल सिंह के भाई राजीव ने भी तहरीर देकर हादसे की ही आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed