फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer Aware Fair and Seminar

किसान जैविक खेती को बढ़ावा दें-विक्रम सैनी

Thu, 12 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer Aware Fair and Seminar
जानसठ खंड विकास में आयोजित गोष्ठी में बोलते विधायक विक्रम सैनी। - फोटो : KHATAULI
किसान जैविक खेती को बढ़ावा दें - विक्रम सैनी
विज्ञापन

जानसठ। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूक मेला व गोष्ठी का उद्घाटन कर भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने किसानों से कहा कि योजनाओं का लाभ उठाएं और जैविक खेती को बढ़ावा दें। साथ ही फसलों के अवशेष नहीं जलाने की अपील की।

बृहस्पतिवार को जानसठ ब्लाक परिसर में कृषि प्रसार विभाग द्वारा एक दिवसीय गोष्ठी व मेले का आयोजन किया गया। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। बीज, खाद व कृषि करने के लिए कृषि यंत्र सब्सिडी पर देकर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। किसानों को खेतों में पेस्टीसाइड का प्रयोग ना करके जैविक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। खेतों में फसलों के अवशेषों ना जलाएं, ताकि प्रदूषण रोकने में सहयोगी बन सकें। उन्होंने फसल बीमा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी भरतवीर आर्य व उप कृषि निदेशक जसवीर सिंह तेवतिया ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने किसानों को रबी की फसल को सही समय पर बोने व उन्नत बीजों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ संजय सिंह व पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर देवेंद्र सिंह ने पशुओं में होने वाली बीमारी तथा उनसे बचने के उपाय बताए। टीकाकरण कराकर पशुओं को खुरपका व मुंहपका व अन्य बीमारियों से बचाने की सलाह दी। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर ने तथा संचालन भरतवीर आर्य ने किया। मेले में विभिन्न स्टाल लगाए गए। ग्राम प्रधान राठौड़ चंद्र शेखर, ब्रिजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, जंधेड़ी प्रधान यजुवेंद्र उर्फ टीटू, तिसंग सहकारी समिति के चेयरमैन राजन वालिया, राम सिंह, विकास, धर्मवीर, पूर्व प्रधान महेंद्र सैनी, मामचंद और राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed