फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Family is the main link in human life

परिवार मनुष्य के जीवन की प्रमुख कड़ी

Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Family is the main link in human life
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत विश्व परिवार दिवस का आयोजन हुआ। एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संयुक्त परिवार का महत्व बताया।
विज्ञापन

छात्र राणा कुमार ने ग्रामीण अंचल के परिवारों के शैक्षिक परिदृश्य को सामने रखा और बताया कि किस प्रकार परिवार का महत्व है। छात्रा खुशबू बालियान व प्राची सिंह ने परिवारों में नैतिकता की कमी की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आईडी शर्मा ने एकल परिवार को भारतीय लोकतंत्र की मूल इकाई के रूप में परिभाषित करते हुए एकल परिवार से शुरू करके भूमंडल के परिवार रूपी वृक्ष से सब को अवगत कराया। उन्होंने एकल परिवार और संयुक्त परिवार के लाभ और हानि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हम संयुक्त परिवार में सीखते हैं एकल परिवार में उसकी कमी अवश्य ही परिलक्षित होती है। परिवार ही वह संस्था है जहां पर हम परिवार के सदस्यों को नैतिकता, सुसंस्कार, धार्मिक आचरण जैसे मानव मूल्यों को विकसित कर आने वाली पीढ़ी को एक नई दिशा दे सकते हैं।

पश्चिमी संस्कृति के अनुपालन की अंधी दौड़, चलचित्र व सोशल मीडिया के कारण भारतीय संस्कृति व मानव मूल्यों का पतन हुआ है। छात्र विशाल बालियान, अभिषेक मिश्रा, अमन, ऋषि कुमार, अमन चौधरी, काजल शर्मा, अंकुश पाल आदि ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed