{"_id":"617850448415e3606241066e","slug":"fake-information-of-robbery-created-panic-muzaffarnagar-news-mrt562419339","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की फर्जी सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की फर्जी सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की फर्जी सूचना से मची खलबली
मुजफ्फरनगर, भोपा। बरूकी-रसूलपुर मार्ग पर ग्रामीण से साइकिल और 30 हजार की लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में मामला लेनदेन का पाया गया, जिस पर पुलिस ने सूचना देने वाले ग्रामीण को हिदायत देते हुए मामले का निपटारा करा दिया।
गांव नन्हेड़ा निवासी बिजेंद्र ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर बताया कि वह गाय खरीदने के लिए 30 हजार रुपये लेकर साइकिल से गांव बरूकी जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह गांव रसूलपुर के पास पहुंचा, दो बाइकों पर पहुंचे चार युवकों ने उसे रोककर तमंचे से आतंकित करते हुए साइकिल और भैंस खरीदने के लिए लिए गए 30 हजार रुपये लूट लिए। दिन निकलते ही लूट की सूचना से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आसपास के लोगों ने घटना होने से इंकार किया। पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामला लेनदेन का पाया गया। पूछताछ में ग्रामीण ने बताया कि उसका एक ग्रामीण से 1800 रुपये के लेनदेन का पाया गया, जिसमें उक्त ग्रामीण ने बिजेंद्र से उसकी साइकिल छीनकर अपने पास रख ली थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए बिजेंद्र को चेतावनी देकर विवाद का निपटारा करा दिया।