{"_id":"5fb6bbd28ebc3e276d6bb94d","slug":"fake-id-created-in-dm-office-name-muzaffarnagar-news-mrt5117115153","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय के नाम से बनाई फर्जी आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय के नाम से बनाई फर्जी आईडी
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के नाम से बनाई फर्जी आईडी
मुजफ्फरनगर। जनपद डीएम कार्यालय के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना डाली। मामला संज्ञान में आने के बाद कार्यालय नाजिर ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डीएम कार्यालय के नाजिर संजय गर्ग ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर अज्ञात व्यक्ति ने जनपद डीएम कार्यालय के नाम से फर्जी आईडी बना दी है। उक्त आईडी पर अफसरों के फोटो आदि लगाकर संचालित किया जा रहा है, जिससे कभी भी धोखाधड़ी की बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। कार्यालय नाजिर ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।