फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake fertilizer factory caught, one arrested

नकली खाद फैक्टरी का भंडाफोड़, एक दबोचा

Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fake fertilizer factory caught, one arrested
मुजफ्फरनगर : नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आये नकली उर्वरक बनाने के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। करीब डेढ़ माह से शहर से सटे गांव कूकड़ा स्थित किराए के गोदाम में सादे नमक में रंग मिलाकर नकली खाद (डीएपी) बनाया जा रहा था। आरोपी नकली खाद को सहारनपुर मंडल में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर इफ्को व आईपीएल डीएपी ब्रांड के नाम से खाली बोरे, नमक, मिक्सचर मशीन और रंग बरामद किया है।
विज्ञापन

नई मंडी थाना पुलिस ने रविवार सुबह शहर से सटे गांव कूकड़ा के एक गोदाम में दबिश देकर नकली खाद फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने गोदाम से बचन सिंह कॉलोनी निवासी मुख्य आरोपी रमेश पाल को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साझीदार जनपद सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी धर्मेंद्र फरार हो गया।
विज्ञापन

मौके से आईपीएल कंपनी की डीएपी के 59 खाली बोरे, इफ्को कंपनी की डीएपी के 116 खाली बोरे, चार नमक के बोरे, दो क्विंटल बदरपुर, एक मिक्सचर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक मोटर व कांटा, एक गाड़ी और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी नमक में बदरपुर और रंग मिलाकर मिक्सचर मशीन से इस डीएपी को तैयार करने के बाद जिले के साथ ही सहारनपुर व शामली जनपद के कई क्षेत्रों में सप्लाई कर किसानों को चूना लगाकर लाखों के वारे-न्यारे कर रहे थे। करीब डेढ़ माह से आरोपी इस धंधे में लगे हुए थे, जिसकी जानकारी मिलने पर रविवार को इस नकली खाद बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed