फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake degree holder teacher arrested in Muzaffarnagar

फर्जी डिग्रीधारक अध्यापक गिरफ्तार

Mon, 15 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fake degree holder teacher arrested in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में फर्जी डिग्रीधारक अध्यापक गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर पर शिक्षा विभाग में नियुक्त अध्यापक अनिल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बझेड़ी प्राथमिक विद्यालय में नौकरी करने वाले अध्यापक के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी ने जुलाई-2020 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कस्बा रुड़की से हुई है।

मूल रूप से छपार क्षेत्र के गांव सिंभालकी निवासी अनिल चौधरी वर्ष 2008 में शिक्षा विभाग में बतौर अध्यापक भर्ती हुआ था। अनिल की पहली पोस्टिंग एटा-मैनपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई थी, लेकिन बाद में उसने बझेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में ट्रांसफर करा लिया था। इसके बाद से अनिल चौधरी जनपद में ही नौकरी कर रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश शर्मा ने तीन जुलाई 2020 को नई मंडी कोतवाली में आरोपी अध्यापक अनिल चौधरी के खिलाफ फर्जीवाड़े से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीईओ योगेश का कहना था कि शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच में अनिल की आगरा स्थित आंबेडकर विश्वविद्यालय से ली गई बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई थी। इसके चलते आरोपी अध्यापक की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से खत्म करते हुए उससे बतौर वेतन ली गई करीब 46 लाख रुपये की धनराशि की रिकवरी करने के भी आदेश जारी कर दिए गए थे। नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी अध्यापक अनिल चौधरी फरार हो गया था। मामले की जांच कर रहे एसआई विजयपाल अत्री ने बताया कि तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को आरोपी को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कस्बा रुड़की से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही रुड़की में किराए के मकान में रह रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी अध्यापक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed