फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake Aadhar card center busted in Bilaspur

बिलासपुर में फर्जी आधार कार्ड सेंटर का भंडाफोड़

Sun, 12 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fake Aadhar card center busted in Bilaspur
बिलासपुर में फर्जी आधार कार्ड सेंटर का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव बिलासपुर में अवैध रूप से चल रहे फर्जी आधार कार्ड सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। एलडीएम के निर्देश पर एसबीआई के अधिकारियों ने गांव में छापा मारकर मौके से फिंगरप्रिंट मशीन, आई स्कैनर, वेब कैमरा और लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी सेंटर का संचालक गौरव कुमार फरार हो गया है। आरोपी के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शहर के सरकुलर रोड पर स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार शाम एलडीएम बीएस तोमर जनपद के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ कामकाज को लेकर बैठक ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें शिकायत मिली कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव बिलासपुर में फर्जी आधार कार्ड सेंटर चलाया जा रहा है। इस सेंटर पर नियम विरुद्ध तरीके से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करते हुए न केवल नए आधार कार्ड बनाए जा रहे थे, बल्कि आधार कार्डों में संशोधन का काम भी किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अवैध है। इस पर एलडीएम ने जानसठ एसबीआई के शाखा प्रबंधक रमनकांत को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। एलडीएम के निर्देश पर एसबीआई की टीम मौके पर पहुंची, जहां से फिंगरप्रिंट मशीन, आई स्कैनर, वेब कैमरा और लैपटॉप के साथ ही अन्य सामान भी बरामद किया गया। शाखा प्रबंधक के अनुसार मौके पर की गई जांच में आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने व उनमें संशोधन करने की पुष्टि हुई। वहीं, आधार कार्ड संचालक गौरव कुमार टीम को देख मौके से फरार हो गया। मामले में एसबीआई शाखा प्रबंधक रमनकांत ने नई मंडी थाने में आरोपी गौरव कुमार के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed