फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Facility for patients to get token number from QR code in CHC

Muzaffarnagar News: सीएचसी में मरीजों को क्यूआरकोड से टोकन नंबर मिलने की सुविधा

Wed, 25 Jun 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Facility for patients to get token number from QR code in CHC
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। सीएचसी में मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगने का झंझट नहीं होगा। क्यूआर कोड से टोकन नंबर मिलने की सुविधा शुरू की गई है। मरीज एवं तीमारदार घर बैठे ही टोकन नंबर ले सकेंगे।
शासन के आदेश पर सीएचसी में मरीजों के लिए टोकन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे वह लाइन में लगने से बच सकें। सीएचसी आने वाले लोगों की आभा आईडी बनाई जा रही है। मंगलवार को 42 लोगों की आभा आईडी बनाई गई।
विज्ञापन

सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ अवनीश कुमार ने बताया कि सीएचसी पर क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से मरीज अपने फोन से घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर सकते हैं। पर्चा बनवाने के लिए उनको लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन टोकन नंबर मिलेगा, जिसका डाटा सीएचसी के कम्प्यूटर पर फीड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचने पर उसका पर्चा बनाया जाएगा। पर्चे की सरकारी फीस एक रुपया सीएचसी में ही जमा कराना होगा। ऑनलाइन पैसा जमा करने की फिलहाल सुविधा नहीं है। ऑनलाइन टोकन नंबर लेने की सुविधा होने से मरीजों को लाभ होगा। इससे उनके समय की बचत के साथ परेशानी से भी छुटकारा मिल सकेगा। टोकन नंबर एक घंटे तक वैध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed