फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eye department found guilty in probe

जांच में दोषी मिला नेत्र विभाग, सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ ने सौंपी रिपोर्ट

Thu, 12 Oct 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 Oct 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Eye department found guilty in probe
doctor
जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में आंदोलनकारी विजय सिंह से एक हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने के मामले में दो कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। नेत्र रोग प्रभारी की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आई है। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ की संयुक्त रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ को दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए लिखा है।        
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन कड़ा कदम उठाने जा रहा है। नेत्र रोग विभाग आंदोलनकारी विजय सिंह से एक हजार सुविधा शुल्क मांगने के मामले में प्रभारी डीएम अंकित अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई की है। अग्रवाल ने एडीएम प्रशासन को पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई थी। विभागीय जांच की जिम्मेदारी एसीएमओ प्रवीण चोपड़ा को दी गई थी।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने विभागीय रिपोर्ट और विजय सिंह के बयान आदि के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर एडीएम हरीशचंद्र को सौंप दी है। एडीएम ने बताया कि जांच में नेत्र परीक्षण अधिकारी कमल वत्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शमी दोषी पाए गए हैं। नेत्र रोग प्रभारी एमके सैन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। एडीएम ने कहा कि जो दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं सीएमओ       
मुजफ्फरनगर। भाजपा सरकार में अफसरशाही किस हद तक हावी है, इसका जीता जागता उदाहरण सीएमओ पीएस मिश्रा का कथन है। सीएमओ कहते हैं कि एडीएम प्रशासन के यहां से उनके पास कोई पत्र आया है, उसे अभी खोला नहीं है। कल सुबह उस पत्र को खोलकर देखेंगे, हो सकता है जांच रिपोर्ट आई हो। योगी राज में विभागों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है और न ही अफसरशाही पर लगाम लग पा रही है।        


लालच और दबाव एक साथ       
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले मास्टर विजय सिंह पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल कर्मी पहले भी यहां दबाव में लेकर जांच दबवाते रहे हैं। विजय सिंह को पहले लालच देने की कोशिश की गई, जब वह नहीं माने तो उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। विजय सिंह का कहना है कि वह समाजहित में लड़ाई लड़ रहे हैं, उनका धरना भी गरीब जनता के हितों के लिए है। वे न तो डरने वाले हैं और न ही झुकने वाले।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed