फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Extortion letter cast to mislead the police

पुलिस को गुमराह करने के लिए डाली रंगदारी की चिट्ठी

Sun, 27 Feb 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Extortion letter cast to mislead the police
मुजफ्फरनगर : बिरालसी के युवक आशू का फाइल फोटो - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी गांव में हत्यारोपियो नें गला दबाकर आशुतोष वर्मा उर्फ की हत्या कर दी। 25 फरवरी को पुलिस और परिजनों को भटकाने के लिए दो लाख रुपये रंगदारी की चिट्ठी भेजी गई। चिट्ठी में दो लाख रुपये के प्रबंध के बाद गेट पर हरी झंडी लगाने की बात लिखी। यही चाल उनके गले की फांस बन गया। पुलिस ने टीम लगा दी और घटना का खुलासा किया। गांव में मृतक के आसपास लगें टॉवर से जुड़े मोबाइल फोनों की लोकेशन खंगाली गई।
विज्ञापन

बिरालसी गांव में जगपाल सराफा की दुकान से आजीविका चलाता है। गांव में मझले बेटा लीलू की अलग सुनार की दुकान है। मृतक आसू छोटा बेटा पिता के पास हाथ बंटाता था। संदिग्ध हालात में 18 फरवरी को उसके गायब होने के बाद मां प्रेमवती एवं पूरा परिवार तनाव में था। शनिवार को बेटे की हत्या की खबर से परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया। पुलिस पड़ताल में युवक के अपहरण वाले दिन ही गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

यह बताई जा रही हत्या की वजह
पुलिस का मानना है पकड़े गए हत्यारोपी सुमित मंदिर से चोरी के मामले में वर्ष 2020 में जेल गया था। उसे शक था उसे आसू ने उसे जेल भिजवाया था। इसी रंजिश में सुमित ठिकाने लगाना चाह रहा था। आरोप है उसने गांव के हिमांशु और रमेश के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों के बीच हुआ झगड़ा और कर दी हत्या
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और हत्यारोपियों की आपस में जान-पहचान थी। चारों के बीच वारदात के दिन झगड़ा हो गया, जिसमे आसू की हत्या कर दी गई। एसपी सिटी का कहना है कि कई बिंदुओं की जानकारी मिली है। पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए चिट्ठी भेजी गई थी।

मुजफ्फरनगर : बिरालसी ईख के खेत में दबे युवक आशू के शव को निकालती पुलिस

मुजफ्फरनगर : बिरालसी ईख के खेत में दबे युवक आशू के शव को निकालती पुलिस- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : बिरालसी में मृतक के घर के बाहर मौजूद गमजदा पिता एवं ग्रामीण

मुजफ्फरनगर : बिरालसी में मृतक के घर के बाहर मौजूद गमजदा पिता एवं ग्रामीण- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed