फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Exhibition of models of teachers

शिक्षकों के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई

Wed, 04 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of models of teachers
राजकीय कालेज में कार्यशाला में मॉडल प्रदर्शित करती शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षकों के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय विज्ञान कार्यशाला के चौथे दिन विज्ञान शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के आयोजन से ही समाज को विज्ञान से जोड़ा जा सकता है। ये ही अवसर होते है जब शिक्षक आपस में ज्ञान का आदान-प्रदान कर पाते हैं।
कार्यक्रम प्रभारी दीपक शर्मा ने वायु दाब, आर्किमिडीच के सिद्धांत पर मॉडल बनाने सिखाए। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने गोलीय दर्पण व लेंस पर आधारित मॉडल और कक्षा में आईसीटी टूल्स का प्रयोग विषय पर व्याख्यान दिया। रेणु देवी के सूचक मॉडल, सुनील गोयल ने पाइथागोरस की प्रमेय, अवधेश कुमार के टेलीफोन मॉडल, प्रणव तायल के अभिकेंद्र अपकेंद्र मॉडल, मदन गोपाल के सूचक मॉडल व वायुदाब मॉडल, राकेश कुमार जायसवाल के परावर्तन के नियम, विनीत गुप्ता के चुंबक मॉडल, जोगेंद्र कुमार के ऊर्जा रूपांतरण, कहकशा के न्यूज पेपर की सहायता से बना ब्रेन मॉडल, सीमा गुप्ता के त्रिभुज के गुण पर आधारित मॉडल पेश किया।
विज्ञापन

महेश कुमार के एटॉमिक स्ट्रक्चर मॉडल, बबीता के अभिकेंद्र मॉडल, निधि वर्मा के क्रिया प्रतिक्रिया मॉडल, वंदना के तरंग गति मॉडल , गीता देवी के गति के नियम पर आधारित मॉडल, सुधा के ध्वनि मॉडल, संदीप कुमार के आवर्त सारणी आधारित मॉडल, राखी कौशिक के वाष्पन व संघनन मॉडल, मोनिका के कोशिकात्व मॉडल, मोहम्मद फारुख के प्रत्यास्थता पर आधारित मॉडल को काफी सराहा गया। प्रदर्शनी में राजकमल वर्मा, अमन कुमार, हाकम सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed