{"_id":"601c1a798ebc3ed1b26af83b","slug":"exercise-will-give-better-results-to-cancer-sufferers-devband-news-mrt523736921","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायाम से कैंसर पीड़ित को मिलेगा बेहतर परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायाम से कैंसर पीड़ित को मिलेगा बेहतर परिणाम
विज्ञापन

देवबंद। निहालखेड़ी स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड टेक्नोलॉजी में बृहस्पतिवार को विश्व कैंसर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।
संस्था के चेयरमैन डॉ. कुलदीप राणा ने कैंसर, उसके लक्षण, परीक्षण व उपचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को इसके प्रति जागरूकता फैलाने की प्रेरणा दी। फिजियोथैरेपी विभाग के प्रमुख डॉ. कपिल राणा ने बताया कि इसके माध्यम से कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथैरेपी व रेडियोथैरेपी के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय पर प्रकाश डाला। मौ. वसीम सिद्दीकी ने बताया कि पर्याप्त व्यायाम के द्वारा भी कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के स्वास्थ्य में लाभदायक परिणाम देखने को मिले हैं। प्रधानाचार्य मोहन खन्ना ने कैंसर पीड़ित व्यक्ति की नर्सिंग केयर जबकि आशीष व बी. सीरिंग ने मानसिक मनोबल कैसे बढ़ाया जाए इस पर विचार रखे।