फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Exercise is essential to keep the heart healthy

हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए व्यायाम जरूरी

Thu, 30 Sep 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Exercise is essential to keep the heart healthy
हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए व्यायाम जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज के सभागार में ‘विश्व हृदय दिवस मनाया गया। निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
शुभारंभ डॉ. एसके त्यागी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजली वर्मा, मनोज कुमार व डॉ. अरविंद कुमार ने किया। थीम ‘यूज हार्ट टू कनेक्ट‘ पर बी फार्मा व डी फार्मा के छात्रों की निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता कराई गई। डा. एसके त्यागी ने कहा कि हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शारीरिक व्यायाम व संतुलित आहार और अच्छी नींद की आवश्यकता होती है। साइकोथैरपिस्ट मनोज कुमार ने हृदय रोग के लक्षणों को जानने और पहचानने के उपाय बताए। डॉ. अरविंद कुमार ने आभार जताया। भाषण प्रतियोगिता में बीफार्मा द्वितीय वर्ष की छात्रा ईशा चौधरी प्रथम रही। छात्र अनुराग शर्मा दूसरे, सुचेता गोस्वामी तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में लवलीन ने प्रथम, मानसी चौधरी ने द्वितीय और शाहनूर ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में पल्लवी गौतम, अवी दुबे, राबिया प्रवीन और प्रवीन कुमार रहे। मंच का संचालन ईशान अग्रवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. वैशाली सिंह, विमल कुमार भारती, सौरव घोष, हरेंद्र, आसिफ खान, मेघा, उत्सव वर्मा, सुबोध कुमार, सोनू कुमार, रोहित, विनय, अतुल, सना, आरिफ, राहुल, अमित, अंकित आदि मौजूद रहे।

आप फिट रहेंगे तो देश फिट रहेगा
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म डिग्री कॉलेज में एनसीसी कंपनी द्वारा 82 यूपी बटालियन के तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट पर सेमिनार कराया गया। मुख्य अतिथि सीसीआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक, विशिष्ट अतिथि कर्नल बकुल गोसाई, नीरज शर्मा, प्राचार्य डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. एसएन सिंह एनसीसी अधिकारी रहे। डॉ. नरेश मलिक ने कैडेटों को फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरणा लेकर फिट रहने का आह्वान किया। कहा, आप फिट रहेंगे तो यह देश फिट रहेगा। जिसकी वजह से हर क्षेत्र में देश शिखर पर आएगा। कर्नल बकुल गोसाई ने कैडेटों को फिट इंडिया मूवमेंट और एनसीसी की अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। हवलदार राजेंद्र कुमार, हवलदार जगबीर सिंह, हवलदार हरविंदर सिंह, डॉ. सुची, डॉ. अलका बंसल, डा. ममता श्याम, डा. निकिता, डा. अजयपाल सिंह, डा. अशोक त्रिपाठी, डॉ. सविता, डॉ. नवीन कुमार के अलावा मानसी, वैभव, प्राची, खुशी राठी, मोहित, नितिन, अक्षांश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed