{"_id":"61268a008ebc3e79c901738c","slug":"examination-held-for-recruitment-in-ncc-muzaffarnagar-news-mrt5533319148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी में भर्ती को परीक्षा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
एनसीसी में भर्ती के लिए परीक्षा हुई
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में कैडेटों की नई भर्ती एनसीसी अधिकारी कर्नल बकुल सिंह गोसाई के निर्देशन में की गई। सीनियर डिविजन में 42 कैडेट एवं जूनियर डिविजन में 75 कैडेटों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि एनसीसी सैन्य विभाग का ही एक अभिन्न अंग है, जो भारतीय सेना की द्वितीय रेखा है। जो समय-समय पर देश के लिए सैन्य ऑफिसर एवं जवान देता है। एनसीसी से राष्ट्र सेवा एवं जनसेवा की भावना पैदा होती है। भर्ती कार्यक्रम को सूबेदार राधेश्याम यादव और हवलदार अक्षय कुमार ने संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में लिखित परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर एनसीसी के तृतीय अधिकारी राज कमल वर्मा, स्वदेश वर्मा सहित सैन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।