फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ex-servicemen will take out a peace march on the death anniversary of Shaheed Bachan Singh

शहीद बचन सिंह की पुण्यतिथि पर शांति मार्च निकालेंगे पूर्व सैनिक

Sat, 11 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will take out a peace march on the death anniversary of Shaheed Bachan Singh
पत्रकारवार्ता करते पूर्व सैनिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पर शहीद सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया है। 13 जून को शहीद बचन सिंह की पुण्यतिथि पर शांति मार्च निकालने की घोषणा की। शांति मार्च बचन सिंह की प्रतिमा से गांधी कॉलोनी तक निकाला जाएगा।
विज्ञापन

सोल्जर बोर्ड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद त्यागी ने कहा कि शहीद बचन सिंह मार्ग की घोषणा प्रदेश सरकार ने की थी। प्रदेश की योगी सरकार शहीदों को भरपूर सम्मान दे रही है। मार्गो के नाम, तालाबों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जा रहे हैं। लेकिन राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कारगिल शहीद बचन सिंह के नाम पर रखे गए पचेंडा रोड का नाम बदलकर गुरूनानक देव मार्ग कर दिया है। राज्य मंत्री के मन में शहीदों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। देश भर के पूर्व सैनिकों में इस घटना से गुस्सा है। 13 जून को शहीद बचन सिंह की पुण्यतिथि है। इस दिन राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े लोग शांति मार्च निकालकर अपना विरोध प्रकट करेंगे। जिला महामंत्री प्रमेंद्र राठी ने कहा कि हम डीएम और एसएसपी को पूरी जानकारी दे चुके हैं। पत्रकार वार्ता में शहीद बचन सिंह के बेटे हेमंत कुमार, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी, ब्रजपाल सिंह, सुनील कुमार डॉ धर्मपाल त्यागी, जय प्रकाश त्यागी, जयचंद, ब्रजवीर सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन को जगाने के लिए मार्च
शांति मार्च में जिले के ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग यहां ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर पहुंचेंगे। हम प्रशासन को जगाने के लिए पहले शांति मार्च निकाल रहे हैं। प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है और गुरू नानक मार्च के बोर्ड नहीं हटाता है तो इसके बाद पूर्व सैनिक खुद सीधे कार्रवाई करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव और टकराव के बन रहे हालात
मार्ग का नाम बदले जाने को लेकर शहर में लंबे समय से टकराव की स्थिति है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि गुरु नानक देव सबके लिए आदरणीय है। उनके नाम पर पूरी कॉलोनी का नाम रख लिया जाए तब भी दिक्कत नहीं है। लेकिन शहीद के नाम के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed