Muzaffarnagar: पूर्व मंत्री के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप, मां-बेटी ने बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता के बेटे समेत दो युवकों को मां-बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी बनाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता के बेटे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
रेलवे रोड पर घूमने आई थीं मां-बेटी
जानकारी के अनुसार देर रात मां-बेटी रेलवे रोड पर टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने अभद्र व्यवहार किया।
आरोपियों की पहचान, वीडियो भी बनाया
घटना के दौरान पीड़िता ने दोनों युवकों की वीडियो भी बना ली। आरोपियों की पहचान पचेड़ा रोड निवासी आर्यमान रघुवंशी और उसके साथी शिवपुरी निवासी शौर्य गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आर्यमान रघुवंशी पूर्व मंत्री और भाजपा नेता का बेटा है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली में छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।