फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evils increasing due to lack of conduct in society: Guru Dutt

समाज में आचरण की कमी से बढ़ रहीं बुराइयां : गुरुदत्त

Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Evils increasing due to lack of conduct in society: Guru Dutt
सिसौली। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आचरण की कमी से समाज में बुराइयां पैदा हो रही हैं। सत्य, न्याय, नैतिकता, धर्म और मर्यादा का पालन तभी होगा, जब व्यक्ति का आचरण श्रेष्ठ होगा।
विज्ञापन

वैदिक इंटर कालेज में आयोजित आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ देवयज्ञ से हुआ। वार्षिकोत्सव में पधारे आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आचरण धर्म की कसौटी है। समाज में भ्रामक स्थिति हो गई है। कथनी और करनी में आया बड़ा फर्क सबसे बड़ी गिरावट है। उन्होंने कहा कि जब देश में कम शिक्षा थी, तब अनुशासन, ईमानदारी, चरित्र महत्वपूर्ण था। अब शिक्षित समाज में बेईमानी, संपत्ति विवाद, चरित्रहीनता के ज्यादा मामले है। हम ये कैसे समाज का निर्माण कर रहे हैं। बुजुर्गों का सम्मान ताक पर है।
विज्ञापन

डॉ. धीरज आर्य ने वेदों की विस्तृत व्याख्या की। कहा कि वेद मंत्रों के ज्ञान से भावी पीढ़ी को जोड़िए। यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है। भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क ने कहा कि आजादी के आंदोलन में महर्षि दयानंद और आर्य समाज का अतुल्य योगदान है। ऋषि ने स्वराज का बिगुल फूंका था। उन्होंने प्रेरक देशभक्ति गीत सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर संयोजक विनोद आर्य, प्रबंधक महिपाल सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह आर्य, चौधरी हरि सिंह, आनंद पाल सिंह आर्य, ईश्वर सिंह, ऋषिपाल सिंह, डॉ. वीरेंद्र राठी, सुधीर शास्त्री, बलवीर सिंह, अनिल कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed