फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Every sacrifice ready to save the Constitution

संविधान की रक्षा के लिए कोई भी कुरबानी देने को तैयार

Sun, 15 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Every sacrifice ready to save the Constitution
संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सीएए, एनपीआर और संभावित एनआरसी के विरोध में ईदगाह मैदान में महिलाओं के सत्याग्रह के 49वें दिन आंदोलनकारी महिलाओं ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए अगर उन्हें सब कुछ न्यौछावर करना पड़े तो वह इससे भी पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने धरनास्थल पर मौजूद महिलाओं को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया।

मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले चल रहे धरना प्रदर्शन में आलिया अनवर ने कहा कि वर्तमान में सोची समझी साजिश के तहत देश के संविधान से खिलवाड़ किया जा रहा है, इसलिए देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह संविधान की रक्षा करे। चाहे इसके लिए कोई भी कुरबानी क्यों न देनी पड़ी। आलिया ने कहा कि संविधान बचाने के लिए जो आंदोलन शुरू किया है, वह जारी रहेगा। राबिया अंसारी और हलीमा सादिया ने संयुक्त रुप से कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां जनता ही सरकार बनाती है और जनता ही उसे खत्म करती है। सत्ता के नशे में चूर सरकार को चाहिए कि वह जनता की आवाज सुने और संविधान के खिलाफ लाए गए सीएए को वापस ले। अतूका परवीन ने कहा कि सरकार जान बूझकर आंदोलनकारियों की आवाज नहीं सुनना चाह रही है। सरकार ने संविधान के खिलाफ सीएए लाकर अपनी हिटलरशाही को दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed