फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Every Jat community ready to sacrifice

जाट समाज हर कुर्बानी देने को तैयार

Mon, 22 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Every Jat community ready to sacrifice
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर सुबह 11 बजे फुगाना तथा बायवाला पुलिस चौकी के पास भाकियू सहित सभी दलों के नेताओं और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर शाहड़ब्बर गांव में जाम लगाने वालों में राजेंद्र, रामवीर, रामछैल, उत्तम, सहदेव, ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र राठी के साथ क्षेत्र के गांव मदीनपुर, कसेरवा के ग्रामीण मौजूद रहे। कस्बे के चौधरी चरण सिंह चौक पर लगे जाम के दौरान केपी ठेकेदार, नरेंद्र ठेकेदार, अभिषेक, ब्रह्मपाल सिंह, संयम पंवार मौजूद रहे।

हाईवे के फुगाना बस अड्डे पर भाकियू के प्रदेश महासचिव ओमपाल मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जाम लगाया। मेरठ-करनाल हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास सुबह करीब 11 बजे भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के सैकड़ों युवा तथा बिरादरी के चौधरी पहुंच गए।
विज्ञापन

चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक आदि आड़े-तिरछे खडे़ कर दिए। जाम के दौरान नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू, पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सत्यपाल सहरावत, सुरेंद्र सहरावत, बार के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सहरावत, सुधीर, मांगेराम, बालकिशोर त्यागी, सुरेंद्र डबास आदि रहे।

नारेबाजी की
मोरना। रविवार को मोरना के चौधरी चरण सिंह चौक पर अमित राठी के नेतृत्व में जाम लगाया। पूर्व चेयरमैन मदनपाल सिंह, भाकियू नेता सर्वेंद्र राठी, प्रधान नीरज रायल, सतीश सहरावत, राजीव राठी, राजेंद्र, रविंद्र मलिक, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्णपाल, आलोक चौधरी आदि ने जाम लगाया।

मंसूरपुर में हाईवे पर कब्जा
मंसूरपुर। मंसूरपुर तिराहे के सामने नेशनल हाईवे पर जाटों ने आरक्षण लागू करने की मांग का समर्थन करते हुए चक्का जाम कर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे।

रविवार को भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी के नेतृत्व में जाटों ने नेशनल हाईवे पर दो घंटे तक चक्का जाम किया। धरने पर राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में सरकार को जाट आरक्षण की मांग को तुरंत लागू कर देना चाहिए।

दो घंटे बाद ही जाटों ने चक्का जाम खोला। अध्यक्षता ऋषिपाल ने की। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष विजयपाल बालियान, अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर बालियान, विकास बालियान रहे।

एनएच-58 दो घंटे तक रहा कब्जे में
खतौली। हरियाणा आंदोलन को लेकर जाटों का आक्रोश बढ़ रहा है। रविवार को नेशनल हाईवे पर जाटों ने  चक्का जाम किया और धरना देकर बैठ गए।

युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व मेें भारी संख्या में जाट एकत्र होकर नेशनल हाईवे पर नावला कोठी पहुंचे। हाईवे पर 11 बजते ही जाटों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद आरक्षण की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।

धरने पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा के जाटों की आरक्षण की मांग  जायज है। जाट आरक्षण सरकार को तुरंत देने की घोषणा करनी चाहिए। हरियाणा में आंदोलनकारियों की आड़ में कुछ उपद्रवियों ने उत्पात मचाया है।

उन उपद्रवियों की हरकतों से समाज बदनाम हुआ है। वे खुद आज हरियाणा जाकर वहां के हालत के बारे में जानकारी लेंगे। उन्होंने हरियाणा के जाटों का समर्थन की घोषणा की।


युवा जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर बालियान ने कहा कि हरियाणा में जो लोग शहीद हुए हैं। उनके परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। संचालन जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने किया। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, पुष्पेंद्र चौधरी, मनीष चौधरी, संजय अहलावत, अमित चौधरी, राहुत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed