फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Equation is not easy this time in Khatauli

खतौली में इस बार आसान नहीं समीकरण साधने

Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Equation is not easy this time in Khatauli
खतौली। खतौली विधानसभा में कुल मतदाता तीन लाख 12 हजार 662 है। इनमें पुरुष मतदाता एक लाख 66 हजार 989 और महिला मतदाता एक लाख 45659 है। भाजपा ने वर्तमान विधायक विक्रम सैनी को ही टिकट दिया है। किसान आंदोलन का असर खतौली क्षेत्र में भी देखने को मिला। कई जगह प्रचार के दौरान प्रत्याशी का विरोध हुआ, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो गई। भाजपा ने पिछली बार सबसे अधिक वोटों से खतौली की सीट जीती थी, लेकिन इस बार समीकरण साधना आसान नहीं रह गया है।
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन से पूर्व सांसद राजपाल सैनी चुनाव मैदान में डटे हैं। सपा और रालोद के परंपरागत वोट बैंक के अलावा राजपाल सैनी की अति पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ मानी जाती है, जिससे भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

बसपा से इस बार पूर्व विधायक करतार भड़ाना चुनाव मैदान में है। 2012 में रालोद के टिकट पर करतार यहीं से जीते थे, लेकिन इस बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दलित-मुस्लिम समीकरण के अलावा सजातीय सभी बिरादरियों में वोट का भरोसा लेकर करतार ने चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने युवा उम्मीदवार गौरव भाटी को चुनाव मैदान में उतारा। कांग्रेस के वोट बैंक और संकल्प पत्र के सहारे गौरव चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
विक्रम सैनी (भाजपा)
उम्र-- 52 साल
शिक्षा--आठवीं
मुकाबले में कहां : भाजपा का परंपरागत वोट बैंक और सर्वसमाज के साथ का दावा।
गौरव भाटी (कांग्रेस)
उम्र--46
शिक्षा--स्नातक
मुकाबले में कहां : कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक, सजातीय वोट और सर्वसमाज में वोट का दावा।
करतार भड़ाना-बसपा
शिक्षा-मैट्रिक
उम्र --67
मुकाबले में कहां : दलित-मुस्लिम समीकरण, गुर्जर और अति पिछड़ा वोट बैंक।
राजपाल सैनी-रालोद-सपा
उम्र--68
शिक्षा--स्नातक
मुकाबले में कहां : मुस्लिम-जाट समीकरण। सजातीय मतों के अलावा अति पिछड़ा वोट बैंक में पकड़ का दावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed