फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   EO said numbers and passed 48 proposals worth Rs 20 crores

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ईओ ने नंबर बोले और 20 करोड़ के 48 प्रस्ताव पास

Tue, 05 Sep 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
EO said numbers and passed 48 proposals worth Rs 20 crores
पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा करते सभासद। संवाद
- नगरपालिका बोर्ड बैठक में 30 मिनट में ही ध्वनि मत से पास हुए प्रस्ताव
विज्ञापन

- सीमा विस्तार के बाद पालिका क्षेत्र में शामिल हुए नए इलाकों में भी होंगे विकास कार्य
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका बोर्ड बैठक में 30 मिनट में 20 करोड़ रुपये के 48 प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गए। ईओ प्रस्ताव के नंबर बोलते गए और सभासद ध्वनिमत से पास करते गए। इनमें सीमा विस्तार के बाद पालिका क्षेत्र में शामिल हुए नए इलाकों में भी विकास कार्य कराने को हरी झंडी दी गई। बोर्ड ने सभी वार्डों में डेढ़ लाख रुपये के कार्य कराए जाने को लेकर चेयरपर्सन को अधिकार दे दिया है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई बैठक में सीमा विस्तार के तहत शामिल हुए इलाकों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराए जाने का कार्य भी शामिल किए गए। इसके लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत पालिका करीब 5.36 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा अस्पताल कूड़ा डलावघर पर लगाए गए दोनों कॉम्पेक्टरों को चलाने के लिए 3.75 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च करने के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दी। 280 मीटर नई पाइपलाइन और एक नया नलकूप लगाया जाएगा। तीनों रोबोट मशीन एक स्काई लिफ्ट की मरम्मत होगी तो वहीं 500 से ज्यादा सफाई कर्मियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ठंडी और गर्म वर्दी के भत्ते के रूप में पांच लाख आठ हजार रुपये का भुगतान करने को हरी झंडी मिली है। वर्टीकल गार्डन के रख रखाव और देखभाल के लिए भी पालिका ठेका छोडऩे जा रही है, जिस पर दो साल के लिए चार लाख से ज्यादा खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक का संचालन ईओ हेमराज सिंह ने किया। इस दौरान सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सीमा जैन, पारूल मित्तल, राजेश देवी, अनीता, रितु त्यागी, महिका गुप्ता, हनी पाल, शौकत अंसारी, हकीम इरशाद, देवेश कौशिक, मो. खालिद, रजत धीमान, प्रशांत कुमार, अब्दुल सत्तार, नौशाद खान, रविकांत, मरजुबाना, शाहिन, मोहित कुमार, ममता बालियान, शहजाद, अन्नू कुरैशी, अमित कुमार, अर्जुन कुमार, विनीत कुमार के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, एई जलकल सुनील कुमार, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों के पतियों को बैठक से बाहर किया
नगरपालिका परिषद की तीसरी बोर्ड बैठक में महिला सभासदों के पतियों को गेट पर ही रोक दिया गया। इन लोगों ने बोर्ड बैठक में पहुंचीं चेयरर्सन के सामने नाराजगी जताई। चेयरपर्सन बोलीं, नियम सबसे पहले मेरे ऊपर लागू होता है। हम पालन कर रहे हैं, आप सबको भी करना चाहिए।
यूनिसेफ की कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला
बैठक शुरू होने से पूर्व ही सदन में चेयरपर्सन के समक्ष पहुंची यूनिसेफ की टीम ने संचारी रोग निदान अभियान पर जानकारी देने का प्रयास किया तो सभासदों ने इस पर ऐतराज जताया और बीएमसी तरन्नुम के नेतृत्व में आई टीम विरोध के कारण लौट गईं।
हिंदुस्तान जिंदाबाद की तख्ती साथ लाए
राष्ट्रगीत वंदेमातरम को लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद की तख्ती लहराई गई। सभासद अब्दुल सत्तार पिछली बैठक में हुई टिप्पणी का जवाब देने के लिए तख्ती लेकर सदन में आए थे। वंदे मातरम के दौरान कुछ सभासद अपनी सीट पर बैठे नजर आए।
आवारा कुत्तों की नसबंदी होगी, पिटबुल पर प्रतिबंध
शहर में जनता के लिए आफत बन चुके गलियों के आवारा कुत्तों की अब नसबंदी की जाएगी। शहर का कोई भी व्यक्ति अब अपने घर में खुंखार पिटबुल को नहीं पाल पाएगा। इस पर पालिका ने प्रतिबंध लगा दिया है। सभासद मनोज वर्मा की मांग पर प्रस्ताव संख्या 132 के तहत शहरी क्षेत्र में पिटबुल डॉग पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सदन में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया गया है।
अवैध कब्जे पर अफसर मौन हैं
नगरपालिका सभासद रजत धीमान ने कहा कि उनके वार्ड में पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। निर्माण विभाग से की गई तो कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। उनके वार्ड 21 में शाहबुद्दीनपुर का क्षेत्र भी लगा है, लेकिन सीएम नगर सृजन योजना में उनके वार्ड के नए क्षेत्र में कोई भी कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है।

गंदगी को खुले में ले जाने का विरोध
सभासद पारूल मित्तल ने गृहकर और जलकर के निर्धारण का मुद्दा उठाया। अन्नू कुरैशी ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी कूड़ा वाहन खुले ही डंपिंग ग्राउंड किदवईनगर में जा रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि तिरपाल खरीदी गई हैं, जल्द ही वाहनों को ढककर ले जाए जाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed