फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   EO arrived to pick up the garbage after the letter of the municipality

पालिकाध्यक्ष की चिट्ठी के बाद कूड़ा उठवाने पहुंचे ईओ

Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
EO arrived to pick up the garbage after the letter of the municipality
सफाई अभियान के दौरान पहुंचे ईओ पालिकाध्यक्ष की बात सुनते हुए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की चिट्ठी और जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की सख्ती के बाद अधिशासी अधिकारी हेमराज शहर में चल रहे सफाई अभियान में शामिल हुए। पालिकाध्यक्ष ने ईओ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चेयरमैन का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

विशेष सफाई अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शिव चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शामली बस स्टैंड और काली नदी के पुल तक सफाई कराई गई। पहले दो दिन अभियान में शामिल नहीं हुए ईओ हेमराल सुबह करीब पौने नौ बजे बघरा तांगा स्टैंड पर पहुंचे और चेयरपर्सन से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने ईओ के खिलाफ डीएम को पत्र लिखा था। ईओ के अभियान में शामिल होने के बाद पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी शहर को लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करें। पालिकाध्यक्ष और ईओ की बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें पालिकाध्यक्ष राजनीति पर बात कर रही है और ईओ सिर हिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ के कक्ष में बैठे नगर स्वास्थ्य अधिकारी
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल भी बृहस्पतिवार को नगरपालिका पहुंचे, लेकिन यहां उनके पास कार्यालय नहीं था। ईओ हेमराज के ऑफिस में चल रहे एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए और इसके बाद वापस लौट गए। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने उनका योगदान स्वीकार नहीं किया है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी के विरोध में सभासद
सभासदों का एक गुट नगर स्वास्थ्य अधिकारी के विरोध में उतरने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड बैठक के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल के साथ सभासदों की कहासुनी हुई। डॉ. अतुल ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद सभासद पीटर को जेल जाना पड़ा था। सीएमओ ने डॉ. अतुल को हटाकर डॉ. बिजेंद्र को नगर स्वास्थ्य अधिकारी बना दिया था। लेकिन अब डॉ. बिजेंद्र भी हटा दिए गए, जिसके बाद दोबारा डॉ. अतुल को ही यह जिम्मेदारी दी गई है। सभासदों का एक धड़ा इसका विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि पालिका में फिर से माहौल खराब हो सकता है।
किसी को घर में नहीं लेटने दूंगी : अंजू अग्रवाल
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि शहर की सफाई को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कोई अधिकारी या कर्मचारी घर में नहीं लेट सकता। किसी ने लापरवाही की तो सख्त कार्रवाई होगी। जिले को पहले स्थान पर लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

सफाई नायक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
तीसरे दिन शिव चौक से लेकर भगत सिंह रोड तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष ने मंदिरों के पास ठंडे पानी की आपूर्ति के लिए वाटर कूलर लगवाए जाने का आश्वासन दिया। सफाई नायक अजय कुमार अनुपस्थित मिले। पालिकाध्यक्ष ने एक दिन का वेतन भुगतान पर रोकने के आदेश दिए। साथ ही कार्यप्रणाली की जांच करने के लिए अधिशासी अधिकारी एवं जोनल सेनेटरी अधिकारी को जिम्मेदारी दी। राजीव कुमार, अमरजीत सिंह, अमित कुमार, विजय कुमार, जितेंद्र मचल, देवी प्रसाद, राजकुमार, प्रियेश कुमार , अवनीश कुमार, राजेश गोपाल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed