फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Environment lovers converge in wetland, take oath of Ganga cleanliness

वेटलैंड में जुटे पर्यावरण प्रेमी, गंगा स्वच्छता की ली शपथ

Mon, 03 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Environment lovers converge in wetland, take oath of Ganga cleanliness
मुजफ्फरनगर में मीरापुर के हैदरपुर वेटलैंड में वर्ल्ड फेस्टिवल में प्रवासी पक्षियों को देखते लो? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वेटलैंड में जुटे पर्यावरण प्रेमी, गंगा स्वच्छता की ली शपथ
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। विश्व वेटलैंड दिवस के मौके पर हैदरपुर वेटलैंड में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में पर्यावरण प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। छात्र-छात्राओं को पक्षियों के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली। वेटलैंड में 60 कछुओं को छोड़ा गया।
विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर हैदरपुर वेटलैंड में दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन पक्षी एवं पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ क्षेत्र के स्कूलों से छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। मुख्य अतिथि जलशक्ति विभाग केंद्र सरकार की ओर से आए यूपी सिंह ने कहा कि हैदरपुर वेटलैंड बिजनौर व मुजफ्फरनगर दोनों जिलों के बीच मौजूद है। इसलिए दोनों जिलों के अधिकारियों को इस क्षेत्र का संरक्षण करने के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होंने कहा कि गंगा के पास रहने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार के पक्षियों व जंगली जानवरों की जानकारी दी जाएगी, ताकि भविष्य में वे गाइड के तौर पर काम कर सकें। उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ उपस्थित लोगों को दिलाई। कहा कि नदियों व तालाबों को भी जीवित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में जल संकट से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि नदियों के लिए पानी ही नहीं पक्षी भी जरूरी हैं। इसलिए नदियों का पानी दूषित होने से बचाएं, ताकि पक्षियों को हानि न हो। कार्यक्रम के बाद वेटलैंड में 60 कछुए छोड़े गए। कार्यक्रम में सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार, वन संरक्षक वीके जैन, डब्ल्यूडब्लयूएफ के सीईओ रवि सिंह, सीडीओ आलोक यादव, डीएफओ शामली संजीव कुमार, डीएफओ बिजनौर एम सेम्मारन, एसडीएम कुलदीप मीणा, एचवी गिरीश सीएफ वन्य जीव अपराध ब्यूरो, डीएफओ मेरठ अदिति आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वेटलैंड के कार्यों के संवर्धन व विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर डीएफओ मुजफ्फरनगर सूरज सिंह, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार बलोदी, डीब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कोआर्डिनेटर संजीव यादव, पक्षी विशेषज्ञ आशीष लोया व एवं शाहनवाज को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वेटलैंड की विशेषता से रू-ब-रू होंगे लोग
मुजफ्फरनगर। हर साल स्थानीय और विदेशी पक्षियों से भरे रहने वाले हैदरपुर वेटलैंड से एक साल पहले तक लोग अनभिज्ञ थे। करीब एक साल पहले अमर उजाला ने इस स्थान को लेकर खबरें प्रकाशित की, तो लोगों ने इसके बारे में जाना। सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार और सीएफ वीके जैन ने वेटलैंड के विकास को कदम बढ़ाए। इस स्थान पर वाच टावर, वाच हट बनवाई गईं। बोट भी मिल गई है। इसके साथ ही चार करोड़ 43 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा गया है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वेटलैंड से संबंधित पत्रिका एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। इसमें वेटलैंड के संबंध में पूरी जानकारी दी गई है। यहां आने वाले पक्षियों की प्रजातियों का ब्योरा भी है। इस पत्रिका से लोग वेटलैंड की विशेषता से रू-ब-रू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed