फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Environment is clean only then we will be healthy'

‘पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी हम स्वस्थ रहेंगे’

Fri, 01 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Environment is clean only then we will be healthy'
राष्ट्रीय देव इंटरनेशनल एकेडमी तलहेड़ी बुजुर्ग में अमर उजाला के अपराजिता अभियान की पर्यावरण सं? - फोटो : DEVBAND
अपराजिता
विज्ञापन

- नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण को संरक्षित रखने को किया जागरूक
-राष्ट्रीय देव इंटरनेशनल एकेडमी में अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद/तलहेड़ी। राष्ट्रीय देव इंटरनेशनल एकेडमी तलहेड़ी बुजुर्ग में अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण को संरक्षित करने रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने संदेश दिया कि पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी हम स्वस्थ रहेंगे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी अग्रवाल रहीं। उन्होंने छात्रों को बताया कि प्राकृतिक वातावरण हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पेड़ पौधे, बगीचे, पर्वत, नदी, तालाब आदि से हमारा वातावरण स्वच्छ रहता है। इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें अपने आसपास साफ-सफाई और छायादार पौधों का अधिक से अधिक रोपण करना होगा। उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि फैक्टरियों और वाहनों से निकलने वाला धुआं वातावरण को सबसे ज्यादा प्रदूषित करता है। यदि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जाएगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की है। कार्यक्रम में शिक्षिका मनिका, वैशाली शर्मा, सोनू चौधरी, विपिन चौधरी व सुनील सैनी ने भी विचार रखे। वहीं, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में दिखाया कि वातावरण में फैली गंदगी के कारण हम कैसे बीमार पड़ जाते हैं। इस दौरान एक चिकित्सक बनी छात्रा ने बताया कि यह सब पर्यावरण के दूषित होने से हुआ है। इसका एक मात्र उपाय हमें अपने आसपास सफाई रखनी होगी ।
विज्ञापन

पर्यावरण का जीवन में बड़ा महत्व
दसवीं कक्षा की छात्रा वंशिका शर्मा ने कहा पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक प्रयास करने होंगे। इसके लिए छायादार पौधों का अत्यधिक रोपण किया जाए। हमें पर्यावरण को दूषित नहीं करना है। अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। जिससे कि पर्यावरण शुद्ध बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने में पेड़ सहायक
छात्रा अंशिका अग्रवाल ने कहा हमें किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलाना चाहिए। पेड़ों से हमें शुद्ध हवा मिलती है। पेड़ प्रदूषण को रोकने में भी सहायक हैं। प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग किया जाए। सब्जी या फिर किसी भी सामान के लिए कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए। हम सब मिलकर ही वातावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।
पर्यावरण के कारण हम पृथ्वी पर जीवित
छात्रा गुनगुन शर्मा ने कहा पृथ्वी पर अगर हम जीवित हैं तो उसका कारण पर्यावरण है। क्योंकि पर्यावरण हमें बहुत कुछ प्रदान करता है। अगर मनुष्य पर्यावरण को दूषित करता है तो वह अपने जीवन को भी दूषित कर रहा है। पेड़ों से जहां हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है वहीं अनेक प्रकार की औषधियां और लकड़ी भी प्राप्त होती है। इसलिए धरती को हरा भरा रखने के लिए हमे पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए।

हमें रोकना होगा हरे पेड़ों का अंधाधुंध कटान
छात्रा अनुष्का चौधरी ने कहा पर्यावरण प्रकृति की सबसे बड़ी देन है, इसलिए हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। हमें हरे पेड़ों का अंधाधुंध कटान रोकना होगा। क्योंकि पर्यावरण को नष्ट करना जीवन को खतरे में डालना है। जिस स्तर पर भी हो हमें पर्यावरण को बचाने के उपाय हर हाल में करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed