फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Entire Muzaffarnagar city was jammed for three hours

तीन घंटे तक जाम रहा पूरा शहर

Tue, 15 Jun 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Entire Muzaffarnagar city was jammed for three hours
तीन घंटे तक जाम रहा पूरा शहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में दो दिन बाद बाजार खुले तो लोग लापरवाही की हद पार गए। बाजारों में उमड़ी बेकाबू भीड़ ने सारी सीमाएं लांघकर खरीदारी की। बाजार से सामान लाने को घर से निकले लोगों को तीन घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम में सदर बाजार में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे निकलने में काफी समय लग गया। बाजारों में भीड़ के बीच आपाधापी मची रही। यही हाल बरकरार रहा तो कहीं लोगों की जिंदगी फिर से सांसत में न पड़ जाए।
कोरोना महामारी के बीच कोराना कर्फ्यू के बाद बीते सप्ताह से बाजार खुलने शुरू हुए। शनिवार और रविवार का साप्ताहिक कर्फ्यू बरकरार है। सोमवार सुबह सात बजे से बाजार खुलने शुरू हुए। बाजार खुले तो लोग अपने रुके कार्यों के लिए निकल पड़े। हालात यह हुए कि बाजारों में भीड़ बढ़ गई। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक पूरा शहर जाम हो गया। जो लोग कुछ मिनटों के लिए घर से बाहर निकले थे, उन्हें घंटों गर्मी में पसीने से तरबतर होना पड़ा। स्कूटी पर निकली लड़कियों और महिलाओं को काफी परेशान होना पड़ा। सबसे खराब हालात सदर बाजार के रहे। सदर बाजार चारों तरफ के मार्ग पूरी तरह जाम हो गए। जो जहां था वह वहीं फंसा रह गया।
विज्ञापन

अंसारी रोड, कोर्ट रोड, झांसी की रानी मार्ग, शिव चौक, टाउन हाल के सामने, होली एंजिल्स के सामने का मार्ग पूरी तरह जाम रहे। रुड़की रोड, भगत सिंह रोड, प्रकाश चौक, शिव चौक, मीनाक्षी चौक पर भी जाम की स्थिति रही। जाम के हालात ऐसे थे कि सदर बाजार में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। पुलिस ने पहुंचकर एंबुलेंस को निकलवाया। करीब ढाई बजे शहर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने मोर्चा संभाला तो किसी तरह शहर को जाम से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ नहीं कर पाई ट्रैफिक पुलिस
मुजफ्फरनगर। शहर में ट्रैफिक पुलिस सभी चौराहों और मुख्य मार्गों पर तैनात है। जाम इतना भयंकर रहा कि ट्रैफिक पुलिस नियंत्रित नहीं कर पाई। ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था धराशायी हो गई। शहर में अचानक ई-रिक्शा की संख्या में हुई बढ़ोतरी और रूट तय नहीं हो पाने के कारण जाम की सबसे बड़ी वजह रही। जाम में ई-रिक्शा की लंबी कतारें लगी रहीं।

दो दिनों के बाद सोमवार को बाजार खुले तो भीड़ बढ़ गई। देहात से ग्रामीण आए। वाहनों की अधिकता के कारण शहर में जाम के हालात बन गए। इस दौरान पुलिस ने चालान भी किए तथा जुर्माना भी किया। अब वन वे ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। - वीर अभिमन्यु, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed