फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Enhancing the Assembly: Mathematics will decide the stand of Jats and Muslims

विधानसभा बुढ़ाना : जाट और मुस्लिमों का रुख तय करेगा गणित

Thu, 10 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Enhancing the Assembly: Mathematics will decide the stand of Jats and Muslims
बुढ़ाना। जिले की सबसे बड़ी सीट बुढ़ाना में आज तीसरा चुनाव होना है। परिसीमन के बाद हुए 2012 के चुनाव में सपा के टिकट पर पूर्व सांसद अमीर आलम खान के बेटे नवाजिश आलम खान विधायक चुने गए थे। 2017 में भाजपा के उमेश मलिक विधायक बने। सीट पर कुल मतदाता तीन लाख 75 हजार 73, इनमें पुरुष मतदाता 202786 और महिला मतदाता 172280 है।
विज्ञापन

भाजपा ने वर्तमान विधायक उमेश मलिक को ही टिकट दिया है। सवर्ण मतदाताओं के अलावा अति पिछड़े वोट बैंक भाजपा की मजबूती है। उमेश मलिक को पिछली बार जाट मत भी भारी संख्या में मिले थे, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि इस बार वह जाट मतों में कितनी सेंधमारी कर पाते हैं।
विज्ञापन

रालोद-सपा गठबंधन ने पूर्व विधायक राजपाल बालियान को मैदान में उतारा है। मुस्लिम-जाट प्लस अन्य के समीकरण से गठबंधन चुनाव लड़ रहा है। किसान आंदोलन के बाद बदले माहौल में राजपाल को उम्मीद है कि उन्हें किसानों का मत मिलेगा। बसपा प्रत्याशी अनीस दलित-मुस्लिम प्लस अति पिछड़े वोट बैंक का भरोसा है। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कश्यप को सजातीय वोटों के अलावा अति पिछड़े वोट बैंक से उम्मीद हैं। मतदान के दौरान लोगों की नजर सिसौली और मुस्लिमों की 12 बस्ती पर भी रहेगी। सोरम भी बुढ़ाना विधानसभा में है। इस विधानसभा में ही खापों का सबसे ज्यादा प्रभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी उमेश मलिक (56)
पार्टी भाजपा
शिक्षा बीएससी
मुकाबले में कहां : भाजपा के बेस वोट बैंक के अलावा हर बिरादरी में वोट।
प्रत्याशी राजपाल बालियान (70)
पार्टी रालोद-सपा गठबंधन
शिक्षा इंटर
मुकाबले में कहां : सर्वसमाज में वोट, जाट-मुस्लिम प्लस अन्य का समीकरण।
प्रत्याशी हाजी अनीस (53)
पार्टी बसपा
शिक्षा आठवीं पास
मुकाबले में कहां : बसपा का परंपरागत वोट बैंक और अन्य मतों के मिलने का भरोसा।
प्रत्याशी देवेंद्र कश्यप (34)
पार्टी कांग्रेस
शिक्षा बीटेक
मुकाबले में कहां : कांग्रेस का संकल्प पत्र, युवा और सभी वर्गों से वोटों का भरोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed