{"_id":"68af5322e916d3ad4a0b6e05","slug":"engineers-family-stuck-in-katra-as-there-is-no-way-to-return-home-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-152971-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: घर वापसी का जतन नहीं, कटड़ा में फंसा इंजीनियर का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: घर वापसी का जतन नहीं, कटड़ा में फंसा इंजीनियर का परिवार
Thu, 28 Aug 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक के घर पहुंचे पूर्व विधायक अशोक कंसल व अन्य भाजपा नेता फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। शहर के रामलीला टिल्ला निवासी इंजीनियर मिंटू कश्यप के घर सन्नाटा पसरा है। भूस्खलन की चपेट में आया परिवार कटड़ा के अस्पताल में उपचार करा रहा है। इंजीनियर की बेटी और पत्नी का ऑपरेशन कराया गया। शहर से मदद के लिए रवाना हुए लोग पठानकोट से आगे नहीं बढ़ पाए। घर वापसी पर संकट बना हुआ है।
बुधवार को नारायणी अस्पताल के कर्मचारी की मदद से मिंटू कश्यप ने अपने भाई बाबूराम प्रधान और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की। बेटी उमंग और पत्नी संगीता के पैर का ऑपरेशन हुआ है। वैष्णवी और मिंटू घायलों की देखभाल कर रहे हैं। जबकि हादसे में इंजीनियर के इकलौते बेटे कार्तिक की मौत हो चुकी है।
रामलीला टिल्ला स्थित घर पर दिनभर लोगों की आवाजाही रही। पूर्व विधायक अशोक कंसल, गौरव स्वरूप, घनश्याम भगत, पारस कश्यप ने पीड़ितों के घर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
n मदद के लिए रवाना हो गए परिवार के लोग : हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे कार में सवार होकर बाबूराम प्रधान, रिश्तेदार मुनेंद्र, अनुज, सुनील और प्रमोद जम्मू के लिए रवाना हो गए थे। बुधवार को यह सभी पठानकोट तक ही पहुंच पाए है। आगे जाने वाला रास्ता पुल टूटने के कारण बाधित है। पठानकोट से मोबाइल के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।