फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ending of research center's life prestige ceremony

अनुसंधान केंद्र की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन

Thu, 02 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ending of research center's life prestige ceremony
अनुसंधान केंद्र की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ सिद्धपीठ आश्रम में तीन दिवसीय श्री बालाजी योग विज्ञान अनुसंधान केंद्र की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। पुरोहितों के श्रीमुख से मगंल उच्च स्वर में वैदिक मंत्रोचारण के बीच योगीराज बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष संत और श्रद्धालुओं पूजा अर्चना की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि गीतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि जो पूर्ण त्यागी विरक्त तपस्वी होकर अहंकार पर विजय पाते हुए सेवा भाव से संत और महापुरुषों के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करता है। वही वीर बजरंगी के समान समाज, परिवार और देश में आदर्श स्थापित करता है। विशिष्ठ अतिथि नमामी गंगे योजना सदस्य डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जन्म जीवन की शुरुआत नहीं, मृत्यु जीवन का अंत नहीं। प्रजापति ब्रह्म कुमारी बहन प्रवेश, मुख्य यज्ञमान राकेश अग्रवाल मीरा अग्रवाल, अविनाश त्यागी, उर्वशी, संजय अग्रवाल, शेली, आदि ने शाकंभरी धाम सहरानपुर से पधारे पंडित शिव नारायण शास्त्री, मोहित कौशिक, कपिल शर्मा आदि ने विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। संचालन मयंक शास्त्री चंदा और अध्यक्षता आश्रम अधिष्टता साध्वी माता राजनंदेश्वरी ने की। मौके पर स्वामी आनंद महाराज, स्वामी गोपालचंद, कृष्ण दयाल शर्मा, नरेंद्र तायल, सत्यप्रकाश त्यागी, पवन बंसल, प्रेम शंकर मिश्रा, आचार्य इंद्रपाल राणा, सुनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed