फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   End of three-day youth leadership camp

परिवार में विघटन और बढ़ता तनाव चिंताजनक

Sun, 16 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
End of three-day youth leadership camp
शुकतीर्थ के श्रीराम आश्रम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन पर युवाओं को दिए गए प्रमाण पत्र व श - फोटो : KHATAULI
परिवार में विघटन और बढ़ता तनाव चिंताजनक
विज्ञापन

मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित श्रीराम आश्रम में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का रविवार को युवाओं को प्रमाण पत्र व शिक्षण किट वितरण के साथ समापन हो गया। गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेमशंकर मिश्रा ने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता को अपनाकर अपनी मूल संस्कृति से दूर जा रहा है। नतीजतन परिवारों में विघटन और लोगों में तनाव आदि बहुतायत में देखने को मिल रहे हैं।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज बेहड़ा सादात के प्रबंधक डा. हरपाल सिंह पंवार ने कहा कि बहुत से लोग युवाओं को दिग्भ्रमित कर उनका दुरुपयोग करने का प्रयास करते हैं। राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण में ग्रामीण नेतृत्व विकास, बेहतर संचार, व्यक्तित्व विकास कौशल विकास, संप्रेषण, सोशल मीडिया का सही उपयोग, युवा मंडलों द्वारा सामाजिक विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व विकसित कर जिम्मेदारी का अहसास कराकर ग्रामीण विकास में योगदान कराना है। सेबी विभाग से मोरिश कुमार ने फर्जी काल के माध्यम से बैंकों में होने वाले धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी सुबोध शर्मा के नेतृत्व में युवाओं द्वारा गंगा घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर में गौरव चौधरी, विशेष राठी, अरुण कुमार, अंकित, संदीप, उसामा, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed