{"_id":"612685e28ebc3e79cf0253c2","slug":"encroachment-removed-to-get-rid-of-jam-muzaffarnagar-news-mrt553327116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने के दौरान जब्त सामान लेकर जाते पालिका कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण हटवाया
मुजफ्फरनगर। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से बनाए गए मास्टर प्लान के तहत बुधवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। नगर पालिका की टीम ने पुलिस के साथ शहर में मुख्य चौराहों और मार्गों से अतिक्रमण हटवाया। सड़क पर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। इस दौरान जुर्माना भी वसूला गया। अतिक्रमण हटने पर मुख्य चौराहे और सड़के चौड़ी नजर आने लगी है।
डीएम सीबी सिंह ने शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के निर्देशन में इसके लिए मास्टर प्लान बनाया गया है। शहर को तीन भागों नई मंडी, सिविल लाइन और शहर क्षेत्र में बांट कर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। तीनों स्थानों पर तीन टीमों को अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई। नगर पालिका के अधिकारियों की टीम ने सिविल लाइन पुलिस बल के साथ नगर पालिका कार्यालय से ही अभियान की शुरूआत की। टीम ने झांसी की रानी से लेकर मीनाक्षी चौक तक अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद, मीनाक्षी चौक से लेकर महावीर चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने अस्थायी अतिक्रमण करने वालों से 11500 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही सख्त निर्देश दिए गए पुन: अतिक्रमण किया तो सामान जब्त करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीम ने झांसी की रानी के पास रेहड़ी, ठेली वालों को हटवाया दिया, जिस कारण यह स्थान काफी खुला हुआ दिखाई दिया। इसके अलावा दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त कर नगर पालिका में जमा कराया गया। टीम में कर निर्धारण अधिकारी अरुण कुमार, कर अधीक्षक आरडी पोरवाल, कर निरीक्षक विजय कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार आदि शामिल रहे।
आज शिव चौक, रुड़की रोड पर चलेगा अभियान
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। बृहस्पतिवार यानि आज वे सीओ सिटी के साथ शहर में शिव चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड पर अभियान चलाएंगे।

आर्य समाज रोड पर अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आर्य समाज रोड से अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन