{"_id":"5e25f48d8ebc3e4b2c33dffb","slug":"encroachment-removed-shopkeepers-warned-muzaffarnagar-news-mrt464894998","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवाया, दुकानदारों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवाया, दुकानदारों को दी चेतावनी
विज्ञापन
नगर में अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अतिक्रमण हटवाया, दुकानदारों को दी चेतावनी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया, लेकिन यह अभियान कुछ दूरी तक ही सिमटकर रह गया। भगत सिंह रोड और दालमंडी की ओर से पालिका अधिकारियों और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें। पालिका अधिकारियों ने मंगलवार को फिर से अभियान चलाने की बात कही है।
नगर पालिका ने एक दिन पहले शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए एनाउंसमेंट कराया था। सोमवार को दोपहर बाद पालिका की टीम पुलिस बल के साथ शिव चौक पर पहुंची। यहां से भगत सिंह रोड तक दुकानों के आगे खड़े किए गए ठेलों, फड़ों तथा अन्य अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके बाद दाल मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर भी किए गए अतिक्रमण को साफ कराया गया। नगर पालिका और पुलिस की टीम को देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अतिक्रमण करने वालों पर कोई जुर्माना नहीं किया गया है। यदि मंगलवार को अतिक्रमण मिलता है तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजार में एनाउंसमेंट करा दिया गया है।
हर बार यहीं चलता है अभियान
अतिक्रमण हटाने के लिए हर बार शिव चौक और भगत सिंह रोड पर ही अभियान चलाया जाता है, लेकिन यह अभियान परवान नहीं चढ़ पाता। दुकानदार पालिका और पुलिस टीम को देखकर अतिक्रमण हटा लेतेे हैं, लेकिन कुछ देर बाद फिर से पुरानी स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन
पॉलिथीन मिलने पर 26 हजार का जुर्माना
नगर पालिका की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटवाने के साथ ही पॉलिथीन मिलने पर भी दुकानदारों पर कार्रवाई की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी ने बताया कि करीब नौ दुकानदारों पर प्रतिबंधित पॉलिथिन का इस्तेमाल करने पर 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।