फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment removal campaign started in the city

शहर में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

Wed, 02 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign started in the city
शहर में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने कोविड-19 के चलते लंबे समय बाद एक बार फिर से शहर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। मंगलवार को इसके तहत पुलिस-प्रशासन के अफसरों की टीम फोर्स के साथ शहर के रुड़की रोड पर पहुंची। यहां दुकानदारों की दुकानों के बाहर रखे गए अतिरिक्त सामान को हटवाया गया। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे खुद ही सामान हटा लें और आगे से दुकान के बाहर सड़क पर सामान न रखें। यदि चेकिंग के दौरान दुकान के बाहर सामान मिलता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम व नगर निकाय प्रभारी अजय अम्बष्ट, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी, सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी और नगरपालिका अफसरों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed