फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employment servants on strike

हड़ताल पर रहे रोजगार सेवक

Wed, 26 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Employment servants on strike
खंड विकास कार्यालय परिसर में मनरेगा कर्मियों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते रोजगार सेवक - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। मनरेगा कर्मियों के शोषण और अल्प मानदेय के विरोध समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार से रोजगार सेवकों ने हड़ताल रखी। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन रोजगार सेवकों ने ऑल इंडिया मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर खंड विकास कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हड़ताल दौरान रोजगार सेवकों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दुष्यंत कुमार को सौंपा गया। जिसमें रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम राणा ने कहा कि कोविड-19 में मनरेगा कर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए निरंतर मनरेगा कार्यों को कार्यान्वित किया। इस दौरान कई कर्मचारी कोरोना की चपेट में भी आ गए। बावजूद इसके मनरेगा कर्मियों को उनकी वाजिब मांगे पूरी करने के लिए दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है जो कि शर्मनाक है। इसलिए महासंघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया। ज्ञापन में वर्षों से संविदा पर काम कर रहे मनरेगा कर्मियों को सरकारी सेवक घोषित करने, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी परिषद में महासंघ के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में मनोनीत करने और मनरेगा मजदूरी को महंगाई के अनुसार संशोधित करने की मांग शामिल रही। धरना प्रदर्शन में सोमपाल, संदीप, संजय, तमकीन, चंद्रपाल, प्रवेंद्र कुमार, धीरज, अहसान अली, विपिन, पुष्पेंद्र कुमार, राजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed