फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employment of traders stalled due to sewer pipeline

सीवर पाइप लाइन से व्यापारियों का रोजगार हुआ ठप

Tue, 01 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Employment of traders stalled due to sewer pipeline
सीवर पाइप लाइन से व्यापारियों का रोजगार हुआ ठप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नावल्टी चौक से बकरा मार्केट तक सीवर पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क पर दो माह बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। पूरी सड़क टूटी होने और सड़क पर गड्ढे व सीमेंटेड स्लैब पड़े होने से आवागमन पूरी तरह बाधित है, जिससे इस मार्ग के दुकानदार दिन भर खाली बैठे रहने को मजबूर हैं।
नावल्टी चौक से बकरा मार्केट होते हुए हनुमान चौक तक जाने वाली आबकारी रोड पर जल निगम द्वारा सीवर पाइप लाइन डाली जा रही है। करीब दो माह पूर्व यह काम शुरू किया गया था, जिसके लिए विभाग ने पूरी सड़क खोदी हुई है। जगह-जगह गड्ढों के साथ ही नाले से हटाए गए स्लेब पड़े हुए हैं, जिसके चलते इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित है। लोगों की आवाजाही न होने से क्षेत्र के दुकानदार पूरे दिन खाली बैठे रहने को मजबूर हैं। बेहद धीमी गति से चल रहे इस काम के जल्द पूरा होने के आसार भी नही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

डेरी संचालक रोहन का कहना है कि सीवर पाइप लाइन डालने का काम पिछले करीब दो माह से चल रहा है। मिस्त्री और मजदूर कई-कई दिन काम नहीं करते, जिससे काम पूरा होने में देरी हो रही हैं। इसके चलते कारोबार पूरी तरह ठप हो चुका है। जनरल स्टोर संचालक प्रशांत बंसल का कहना है कि उनकी दुकान के आगे मेनहोल का गड्ढा खुदा हुआ है। पूरी सड़क क्षतिग्रस्त है, जिसके चलते आवागमन नहीं हो रहा है, जिससे दुकान का काम पूरी तरह ठप है। किराना व्यापारी संदीप जैन के अनुसार, सड़क बंद होने से लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हैं, जिससे व्यापार पूरी तरह ठप है। दो माह से तो किराया भी नहीं निकल पाया है। देशी दवा विक्रेता कुलदीप कुच्छल का कहना है कि कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन से पहले से ही आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। अब सीवर लाइन डलने से करीब दो माह से रोजगार पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed