फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emphasis on the unity of Jat society

जाट समाज के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का हुआ अभिनंदन

Sun, 12 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the unity of Jat society
जाट समाज की एकजुटता पर जोर दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जाट समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों का अभिनंदन जनपद जाट महासभा ने किया। समाज की एकजुटता पर बल दिया गया।

भोपा रोड स्थित पंजाबी बरातघर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाज के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का अभिनंदन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जनपद जाट महासभा द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान वास्तव में लोकतंत्र का सम्मान है। अति विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके काकरान ने कहा कि जन प्रतिनिधियों का अभिनंदन करके जाट महासभा ने वास्तव में बड़े ही पुण्य का काम किया है। जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने कहा कि समाज के राष्ट्र भक्त जनप्रतिनिधि हमारे सिर की पगड़ी हैं। समारोह को विशिष्ट अतिथि मांगेराम वर्मा, पवन कुमार तथा सरदार जंग सिह आदि ने विचार रखे। सभी ने सामाजिक बुराइयों, मदिरा सेवन, दहेज प्रथा, ब्रह्म भोज, विवाह विच्छेद आदि को मन से छोड़ने पर बल दिया। रामपाल वर्मा, देवी सिह वर्मा, अनिल चौधरी उर्फ मुन्नू, ब्रजवीर सिह एडवोकेट, युद्धवीर सिह, यशपाल सिह, डॉ. रविंद्र सिह, डॉ. जीत सिह, अनंगपाल राठी, जगवीर सिह, डॉ. अजय पाल सिंह, मनोज कुमार, धर्मवीर मलिक, देवेंद्र तोमर, प्रवेंद्र दहिया, कुलदीप सिवाच, अनिल शास्त्री, श्यामपाल सिह चेयरमैन, सोमपाल, देवेन्द्र अहलावत चेयरमैन, सन्तोष कुमार वर्मा, डा. उदयवीर सिह, कुंवर विजयराज, कर्नल ओमप्रकाश, प्रियव्रत आर्य, विजय कुश आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed