फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emphasis on making district hospital a modern hospital

जिला अस्पताल को मॉर्डन अस्पताल बनाया जाए

Wed, 25 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on making district hospital a modern hospital
जिला अस्पताल को मॉडर्न अस्पताल बनाने पर जोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जिला चिकित्सालय को मॉडर्न अस्पताल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुलाई गई। कलक्ट्रेट के सभागार में हुई बैठक में डीएम ने ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड के बारे में विश्लेषण किया। साथ ही प्रत्येक डॉक्टर को अपने संबंधित सीएचसी एवं पीएचसी के वार्ड में भ्रमण करने के लिए निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त डीएम ने स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय को मॉडर्न अस्पताल बनाने का प्रस्ताव रखा। डीएम ने सीएमओ डॉ .एमएस फौजदार से कहा कि जनपद में सिटी स्कैन संचालकों द्वारा ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही है, ऐसे संचालकों के विरुद्ध जांच कराई जाए एवं नियम विरुद्ध चार्ज लिए जाने पर सेंटर को सील किए जाने की कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed