{"_id":"5f986c188ebc3ea372521a35","slug":"emphasis-on-cleanliness-to-reduce-the-effect-of-corona-muzaffarnagar-news-mrt508252910","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के असर को कम करने को स्वच्छता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के असर को कम करने को स्वच्छता पर जोर
विज्ञापन
कोरोना के असर को कम करने के लिए स्वच्छता पर जोर
मुजफ्फरनगर। जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कोरोना महामारी नियंत्रण पर रोकथाम के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। अधिकारियों को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जनपद में अब तक एक लाख 70 हजार लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।
मंगलवार को जिला पंचायत के चौधरी चरणसिंह सभागार हुई बैठक में नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी को केवल सजगता से ही हराया जा सकता है। यह बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है, हमें यह प्रयास करना है कि इसके असर को काफी कम किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में सफाई, हैंडपंप रिबोर, फॉगिंग, सैनिटाइजर का छिड़काव निरंतर कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्डों में नियमित सफाई कराई जाए और कूड़े का डोर टू डोर कलेक्शन किया जाए, जिसमें गीला कूड़ा अलग और सूखा कूड़ा अलग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्डों में फॉगिग व सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाए। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपडा ने बताया कि जनपद में एक लाख 70 हजार 26 सैंपल की कोरोना जांच की गई है। कोविड संक्रमण पर नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि डोर टू डोर सर्वे कर रही टीम द्वारा संदिग्ध मिलने पर किसी को खांसी, जुकाम या बुखार की शिकायत हो तो तत्काल उसका उपचार कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियंत्रण के लिए प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध एंटी लार्वा का प्रत्येक ग्राम पंचायत में छिड़काव कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से फॉगिंग और हैंडपंपों के आसपास सफाई कराई जाए। कहीं जलभराव न हो। सभी स्थानों पर नालियों एवं कूड़े की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपडा, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उधर, नोडल अधिकारी ने द्वारिकापुरी में एल-1 कोविड फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात नोडल अधिकारी ने वार्ड संख्या 25 में जाकर सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।