फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emotional tribute to the army officers who died in the accident

हादसे में मृतक सैन्य अफसरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Emotional tribute to the army officers who died in the accident
सीडीएस जनरल को श्रद्धांजलि देते झांसी रानी व्यापार मंडल के व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। तमिलनाडू हादसे में मृतक सभी सैन्य अफसरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिला बार संघ में शोक सभा के बाद अधिवक्ताओं ने शोक में कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने भी शोक जताया।
विज्ञापन

जिला बार संघ के फैंथम हॉल में अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर सभी मृतक सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक में सभी अधिवक्ताओं ने शोक के चलते एक दिवस कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम, महासचिव अरूण शर्मा, रफीउल्ला खान, पंकज गौतम, अनिल दीक्षित, जितेंद्र पाल, मामचंद गुप्ता, सतेंद्रपाल आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट डीएम सीबी सिंह और अन्य अधिकारियों ेन जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण किया गया। नगर पालिका में चेयरपर्सन और समस्त स्टाफ ने दो मिनट का मौन धारण कर जाबांज सैनिक अधिकारी को श्रद्धांजलि दी। डीएम कार्यालय पर धरनारत फिशरमैन कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी शहीद हुए सभी ऑफिसर के लिए मौन धारण किया। शोक व्यक्त करते हुए एक दिन के लिए धरना स्थगित किया। शोक व्यक्त करने वालों में देवेंद्र कश्यप, आंनद कश्यप, सौरभ कश्यप, रोहित कश्यप, बॉबी कश्यप, विशाल कश्यप, अंकित कश्यप, विनीत कश्यप आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन

झांसी रानी व्यापार मंडल ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट ने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं 13 अन्य सैन्य अफसरों के दु:खद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। झांसी रानी पार्क पर मोमबत्ती जलाकर एवं मौन धारण कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की। सरदार अमरजीत सिडाना, चुन्नी लाल सुनेजा, विपिन सिंघल, विजेन्द्र रोहित, राजू बहोत्रा, नदीम अंसारी, विक्की चावला, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, हरप्रीत सिंह सन्नी, अश्वनी कुमार, यश भुटनी, अशोक बाटला, श्रीमोहन तायल, प्रदीप उत्तरेजा, शशांक त्यागी, जुबेर अंसारी, गौरव सिघंल, रामकुमार नामदेव, संजय कुमार, राजकुमार कालरा, शाहिल अरोड़ा आदि बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे । लाल सिंह मार्केट में हादसे में मृतक सभी सैनिक अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजसेवी देवराज पंवार ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के निधन को दुखद बताया। शोक सभा में घनश्याम पालीवाल, आशीष सिंघल, राशिद, ईशान, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed